LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Economical Change : सावधान ….1 जून से बदल जाएंगे पैसों से जुड़े कई अहम नियम, जेब पर पड़ेगा सीधा असर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > ताज़ा खबरे > Economical Change : सावधान ….1 जून से बदल जाएंगे पैसों से जुड़े कई अहम नियम, जेब पर पड़ेगा सीधा असर
ताज़ा खबरे

Economical Change : सावधान ….1 जून से बदल जाएंगे पैसों से जुड़े कई अहम नियम, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-05-31 4:17 अपराह्न
By Lokhit Kranti 1 वर्ष ago
Share
SHARE

Economical Change : अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग को लेकर हो जाए सावधान

हर महीने की तरह जून 2025 की शुरुआत भी आम लोगों के लिए कई बड़े वित्तीय बदलाव लेकर आ रही है। चाहे आप क्रेडिट कार्ड यूजर हों, यूपीआई से भुगतान करते हों, पीएफ खाताधारक हों या एलपीजी सिलेंडर का उपयोग करते हों – 1 जून से लागू हो रहे ये नए नियम आपके रोज़मर्रा के लेनदेन और वित्तीय योजनाओं पर असर डाल सकते हैं। कोटक महिंद्रा बैंक के क्रेडिट कार्ड से जुड़े शुल्क में बदलाव हो या UPI पेमेंट इंटरफेस में नया डिस्प्ले फॉर्मेट – ये सब सीधे तौर पर आपकी आर्थिक रणनीति को प्रभावित कर सकते हैं। इसके अलावा, पीएफ निकालने की प्रक्रिया आसान होने वाली है और एलपीजी, CNG, PNG जैसी आवश्यक चीजों के दामों में भी संशोधन संभावित है। ऐसे में अगर आप अपनी जेब और बजट को संतुलित बनाए रखना चाहते हैं, तो इन नए नियमों की पूरी जानकारी ज़रूरी है।

Economical Change : जाने किसमें क्या बदलाव हुआ हैं-

EPFO 3.0 से PF निकासी होगी और आसान

सरकार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) का एक उन्नत और डिजिटल वर्जन “EPFO 3.0” लॉन्च करने जा रही है, जो जून महीने में लागू हो सकता है। इस नए प्लेटफॉर्म के जरिए PF क्लेम करना न केवल पहले से आसान होगा, बल्कि UPI और ATM की मदद से भी निकासी संभव होगी। देश के करीब 9 करोड़ खाताधारकों को इस तकनीकी बदलाव से सीधा फायदा मिलेगा। यह बदलाव डिजिटल समावेशन और पारदर्शिता की दिशा में एक और बड़ा कदम माना जा रहा है।

UPI ट्रांजेक्शन में आएगा नया डिस्प्ले नियम

यूपीआई लेनदेन से जुड़े नियमों में भी बड़ा बदलाव हो रहा है। अब किसी भी ट्रांजेक्शन के दौरान सिर्फ ‘अल्टीमेट बेनिफिशियरी’ यानी असली प्राप्तकर्ता का ही नाम दिखाई देगा। QR कोड या एडिटेड नाम अब UPI ऐप्स पर मान्य नहीं रहेंगे। इससे धोखाधड़ी की घटनाओं पर लगाम लगेगी और लेनदेन में पारदर्शिता बढ़ेगी। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने सभी UPI ऐप्स को यह नियम 30 जून 2025 तक अनिवार्य रूप से लागू करने का निर्देश दिया है।

क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए झटका, शुल्क में वृद्धि

क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ताओं के लिए 1 जून से कुछ महत्वपूर्ण नियम बदल रहे हैं। विशेष रूप से कोटक महिंद्रा बैंक के ग्राहक अगर ऑटो-डेबिट लेनदेन फेल करते हैं, तो उन्हें अब 2% का बाउंस चार्ज देना होगा, जिसकी न्यूनतम राशि ₹450 और अधिकतम ₹5000 होगी। इसके अतिरिक्त, मासिक फाइनेंस चार्ज को भी 3.5% से बढ़ाकर 3.75% किया जा सकता है, जो सालाना दर 45% तक ले जाएगा। ये बदलाव उन लोगों के लिए महंगे साबित हो सकते हैं जो अपने कार्ड से नियमित खर्च करते हैं और ईएमआई पर भुगतान करते हैं।

एफडी और लोन की ब्याज दरों में संभावित बदलाव

जून में बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट और लोन की ब्याज दरों में भी बदलाव कर सकते हैं, क्योंकि हाल ही में RBI ने रेपो रेट में कटौती की है और आगे और कटौती की संभावना जताई जा रही है। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने पहले ही 5 साल की FD पर ब्याज दर 8.6% से घटाकर 8% कर दी है। बाकी बैंक भी इसी रुख को अपनाते हुए ब्याज दरों में संशोधन कर सकते हैं, जिससे निवेशकों को कम रिटर्न मिल सकता है और उधार लेने वालों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

LPG, CNG, PNG और ATF के दामों में संशोधन संभव

हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियां गैस और ईंधन की कीमतों में संशोधन करती हैं। जून की शुरुआत में भी घरेलू और वाणिज्यिक LPG सिलेंडरों की कीमतों में बदलाव की संभावना है। मई में 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत स्थिर रही थी, लेकिन 19 किलो के वाणिज्यिक सिलेंडर में ₹17 तक की कटौती की गई थी। साथ ही, CNG, PNG और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम भी जून में बदल सकते हैं। मई में ATF की कीमतों में कटौती हुई थी, और जून में भी राहत मिलने की उम्मीद है।

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए नया नियम

1 जून से SEBI ने ओवरनाइट म्यूचुअल फंड स्कीम्स के लिए नया कट-ऑफ टाइम लागू किया है। अब ऑफलाइन निवेश के लिए अंतिम समय दोपहर 3 बजे और ऑनलाइन निवेश के लिए शाम 7 बजे होगा। इसके बाद किए गए निवेश ऑर्डर अगले कारोबारी दिन के लिए माने जाएंगे। इससे निवेशकों को अपने लेन-देन की टाइमिंग को लेकर अतिरिक्त सतर्क रहना पड़ेगा।

आधार कार्ड अपडेट की अंतिम तिथि 14 जून

UIDAI द्वारा दी जा रही मुफ्त आधार अपडेट सुविधा की अंतिम तिथि 14 जून है। यदि इस तिथि तक आपने अपने आधार में बदलाव नहीं किया तो इसके बाद आपको ₹50 का शुल्क देना होगा। यह सुविधा केवल MyAadhaar पोर्टल के माध्यम से ही उपलब्ध है। यह बदलाव खास तौर पर उन लोगों के लिए अहम है जिन्होंने अभी तक अपनी जानकारी अपडेट नहीं कराई है।

You Might Also Like

Manipur IED Attack: मणिपुर के उखरुल में उग्रवादी हमला, IED विस्फोट के बाद फायरिंग, असम राइफल्स के दो जवान शहीद

Nirav Modi Extradition: PNB घोटाले का भगोड़ा नीरव मोदी भारत वापसी के करीब, प्रत्यर्पण का रास्ता लगभग साफ

Champat Rai Resignation: चंपत राय के इस्तीफे पर गरमाई राजनीति, केजरीवाल बोले- ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, सख्त कार्रवाई हो’, AAP ने उठाए बड़े सवाल

E-Riksha Battery Management Apps: ई-रिक्शा की सुरक्षा पर सरकार सख्त, Google और Apple को नोटिस, 7 बैटरी मैनेजमेंट ऐप हटाने के निर्देश

Election Commission Alert: फेक न्यूज और AI डीपफेक पर सख्त चुनाव आयोग, अधिकारियों को दिए सक्रिय निगरानी के निर्देश

TAGGED:Economical Change
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
किला रोड चौड़ीकरण को लेकर MDA कार्यालय में व्यापारियों की बैठक
उत्तर प्रदेश

किला रोड चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों ने MDA कार्यालय पहुंचकर जताई नाराजगी

Meena Chauhan By Meena Chauhan 4 दिन ago
झांसी नाले में बहा किसान, 15 घंटे की तलाश के बाद झाड़ियों में मिला शव
भगवंतनगर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर तरफ देशभक्ति का माहौल
ओरछा कांवड़ यात्रा झांसी पहुंची, हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजी सड़कें
Today eNewspaper | 15 August 2026 Breaking News & Headlines
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?