LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Ansal Town Bankrupt : अंसल ग्रुप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई! योगी बोले…दर्ज कराएं एफआईआर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > ताज़ा खबरे > Ansal Town Bankrupt : अंसल ग्रुप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई! योगी बोले…दर्ज कराएं एफआईआर
ताज़ा खबरे

Ansal Town Bankrupt : अंसल ग्रुप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई! योगी बोले…दर्ज कराएं एफआईआर

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-03-05 4:20 अपराह्न
By Lokhit Kranti 1 वर्ष ago
Share
SHARE

Ansal Town Bankrupt : योगी सरकार का रुख सख्त
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंसल ग्रुप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है, जिससे हजारों मकान खरीदारों को राहत मिल सकती है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) द्वारा अंसल ग्रुप को दिवालिया घोषित करने के बाद यह कार्रवाई की गई है। अब ग्राहकों को अपनी रकम वापस पाने के लिए कानूनी प्रक्रिया अपनानी होगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि ग्राहक प्रदेश के किसी भी जिले में एफआईआर दर्ज करा सकते हैं, जिससे उनका मामला और मजबूत होगा।

Ansal Town Bankrupt : क्या हैं पूरा मामला ?
अंसल ग्रुप के दिवालिया होने से लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद और आगरा सहित कई शहरों में चल रहे प्रोजेक्ट अधर में लटक गए हैं। साल 2009 से ही कई ग्राहकों को फ्लैट और प्लॉट का पजेशन नहीं मिला, जिससे हजारों निवेशकों की पूंजी फंस गई। इसके अलावा, कंपनी ने बैंकों से भी हजारों करोड़ रुपये का कर्ज लिया था, जिसे चुका नहीं पाने के कारण उसे डिफॉल्टर घोषित कर दिया गया। अब जब कंपनी खुद को दिवालिया घोषित कर चुकी है, तो ग्राहकों को पैसे की वापसी कोर्ट के जरिये ही मिल सकती है।

https://lokhitkranti.com/wp-content/uploads/2025/03/WhatsApp-Video-2025-03-05-at-1.10.52-AM-1.mp4

अंसल ग्रुप का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी के नाम से है, जो 6,400 एकड़ में फैला हुआ है और यह जेवर एयरपोर्ट (3,300 एकड़) से भी बड़ा है। इस प्रोजेक्ट में निवेश करने वाले हजारों लोगों का पैसा फंस चुका है। निवेशकों का आरोप है कि कंपनी के निदेशकों ने साजिश के तहत खुद को दिवालिया घोषित कराया है। अंसल ग्रुप पर पहले से ही ईडी और सीबीआई की जांच चल रही है, और रेरा में भी 400 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हैं।

Ansal Town Bankrupt : कैसे मिलेगा खरीदारों का पैसा वापस
एनसीएलटी द्वारा अंसल ग्रुप को दिवालिया घोषित करने के साथ ही अंतरिम समाधान पेशेवर (IRP) नियुक्त कर दिया गया है, जिसने ग्राहकों को 11 मार्च तक रिफंड के लिए आवेदन देने का समय दिया है। IRP कंपनी की संपत्तियों का मूल्यांकन करेगा और फिर कर्जदाताओं एवं ग्राहकों को पैसा लौटाने की प्रक्रिया शुरू होगी। हालांकि, इस प्रक्रिया में कुछ साल भी लग सकते हैं। अच्छी बात यह है कि अब मकान खरीदारों को वित्तीय लेनदार का दर्जा दिया गया है, जिससे उन्हें बैंक की तरह ही संपत्ति बेचकर पैसा वापस पाने का अधिकार मिलेगा।

https://lokhitkranti.com/wp-content/uploads/2025/03/WhatsApp-Video-2025-03-05-at-1.10.54-AM.mp4

अंसल ग्रुप के दिवालिया होने से हजारों ग्राहकों की पूंजी संकट में आ गई है, लेकिन योगी सरकार के सख्त रुख से ग्राहकों को कानूनी मदद मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। एफआईआर दर्ज कराने से ग्राहकों की कानूनी स्थिति मजबूत होगी और कोर्ट में उनका पक्ष मजबूत रहेगा। अब ग्राहकों को जल्द से जल्द IRP के तहत रिफंड के लिए आवेदन करना चाहिए, ताकि उन्हें उनकी राशि लौटाने की प्रक्रिया में प्राथमिकता मिल सके। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि रियल एस्टेट कंपनियों द्वारा ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

You Might Also Like

Manipur IED Attack: मणिपुर के उखरुल में उग्रवादी हमला, IED विस्फोट के बाद फायरिंग, असम राइफल्स के दो जवान शहीद

Nirav Modi Extradition: PNB घोटाले का भगोड़ा नीरव मोदी भारत वापसी के करीब, प्रत्यर्पण का रास्ता लगभग साफ

Champat Rai Resignation: चंपत राय के इस्तीफे पर गरमाई राजनीति, केजरीवाल बोले- ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, सख्त कार्रवाई हो’, AAP ने उठाए बड़े सवाल

E-Riksha Battery Management Apps: ई-रिक्शा की सुरक्षा पर सरकार सख्त, Google और Apple को नोटिस, 7 बैटरी मैनेजमेंट ऐप हटाने के निर्देश

Election Commission Alert: फेक न्यूज और AI डीपफेक पर सख्त चुनाव आयोग, अधिकारियों को दिए सक्रिय निगरानी के निर्देश

TAGGED:Ansal Town Bankrupt
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
गाजियाबाद

प्रतापविहार में फायरिंग: विवाद में युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Meena Chauhan By Meena Chauhan 4 दिन ago
जयवीर गैंगस्टर एक्ट बरी: साक्ष्यों के अभाव में न्यायालय ने दिए दोषमुक्ति के आदेश
CM योगी सख्त: रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल-कानूनगो-तहसीलदार सस्पेंड करो
Today eNewspaper | 18 August 2026 Breaking News & Headlines
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट नए जज: 9 वकीलों की नियुक्ति को मंजूरी, फिर भी खाली हैं 30 पद
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?