By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: 8th Pay Commission: बढ़ी हुई सैलरी कब आएगी खाते में? एरियर एक साथ मिलेगा या किस्तों में-जानिए पूरी सच्चाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > ताज़ा खबरे > 8th Pay Commission: बढ़ी हुई सैलरी कब आएगी खाते में? एरियर एक साथ मिलेगा या किस्तों में-जानिए पूरी सच्चाई
ताज़ा खबरे

8th Pay Commission: बढ़ी हुई सैलरी कब आएगी खाते में? एरियर एक साथ मिलेगा या किस्तों में-जानिए पूरी सच्चाई

Tej
Last updated: 2026-01-06 8:02 अपराह्न
Tej Published 2026-01-06
Share
8th Pay Commission Update
8th Pay Commission: बढ़ी हुई सैलरी कब आएगी खाते में? एरियर एक साथ मिलेगा या किस्तों में-जानिए पूरी सच्चाई
SHARE

8th Pay Commission: देशभर के केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी इस समय सिर्फ एक सवाल पूछ रहे हैं-आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की बढ़ी हुई सैलरी आखिर कब खाते में आएगी? नया साल 2026 शुरू होते ही कर्मचारी संगठनों और सरकारी दफ्तरों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। वजह साफ है-महंगाई बढ़ रही है, लेकिन वेतन संशोधन अभी कागज़ों में अटका हुआ है।

Contents
8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission Salary) कब से लागू माना जाएगा?8th Pay Commission: बढ़ी हुई सैलरी कब तक खाते में आएगी?8th Pay Commission: एरियर मिलेगा एक साथ या किस्तों में?8th Pay Commission: DA 50% पार, फिर भी मर्ज क्यों नहीं हुआ?8th Pay Commission: आगे क्या उम्मीद करें?

Read More: 10 जनवरी को लोक अदालत, माफ हो सकते हैं पुराने ट्रैफिक चालान!

8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission Salary) कब से लागू माना जाएगा?

ऑल इंडिया एनपीएस इम्प्लॉइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मंजीत पटेल के अनुसार, नियमों के मुताबिक 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। इसका अर्थ यह है कि तकनीकी रूप से कर्मचारियों का वेतन बढ़ोतरी का अधिकार इसी तारीख से बन जाता है।

हालांकि, व्यवहारिक सच्चाई यह है कि आयोग का गठन, रिपोर्ट तैयार होना, कैबिनेट की मंजूरी और अंतिम अधिसूचना इन सभी प्रक्रियाओं में 18 से 24 महीने का समय लग सकता है।

8th Pay Commission: बढ़ी हुई सैलरी कब तक खाते में आएगी?

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर प्रक्रिया सामान्य गति से चलती है, तो जुलाई 2027 से जनवरी 2028 के बीच, कर्मचारियों के बैंक खातों में बढ़ी हुई सैलरी आने की संभावना है। यानी अधिकार 2026 से है, लेकिन पैसा मिलने में लगभग डेढ़ से दो साल की देरी हो सकती है।

8th Pay Commission
8th Pay Commission

8th Pay Commission: एरियर मिलेगा एक साथ या किस्तों में?

यह सवाल हर कर्मचारी के मन में है। इस पर डॉ. मंजीत पटेल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि केंद्र सरकार का इतिहास यही बताता है कि वेतन आयोग का एरियर हमेशा एकमुश्त दिया गया है। क्योंकि 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission ) 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा, इसलिए एरियर की गणना भी उसी तारीख से होगी।

इसका सीधा मतलब है कि चाहे फैसला 2027 या 2028 में आए कर्मचारियों को पूरा एरियर एक साथ मिलेगा किस्तों में नहीं देरी से कर्मचारियों को कितना नुकसान?

हालांकि एरियर एकमुश्त मिलना राहत की बात है, लेकिन देरी का आर्थिक नुकसान भी कम नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार HRA (House Rent Allowance), TA (Transport Allowance) का एरियर आमतौर पर पिछली तारीख से नहीं दिया जाता। इसका मतलब यह है कि लेवल-8 के एक अधिकारी को करीब ₹3.5 से ₹4 लाख तक का नुकसान हो सकता है।

8th Pay Commission: DA 50% पार, फिर भी मर्ज क्यों नहीं हुआ?

एक और बड़ी चिंता महंगाई भत्ता (DA) को लेकर है। DA पहले ही 50% से ऊपर पहुंच चुका है। नियमों के अनुसार, इसे बेसिक सैलरी में मर्ज किया जाना चाहिए था। लेकिन ऐसा न होने से कर्मचारी पिछले 2 सालों से कम वेतन पा रहे हैं। वास्तविक आय और खर्च के बीच बड़ा अंतर बन गया है।

8th Pay Commission: आगे क्या उम्मीद करें?

फिलहाल कर्मचारियों को चाहिए कि आधिकारिक घोषणाओं पर नजर रखें, अफवाहों से बचें और संगठनों के माध्यम से अपनी आवाज मजबूत रखें। सरकार पर दबाव बढ़ने के साथ उम्मीद की जा रही है कि 8वें वेतन आयोग को लेकर जल्द स्पष्ट रोडमैप सामने आएगा।

  • 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा
  •  बढ़ी हुई सैलरी 2027–2028 में मिलने की संभावना
  •  एरियर पूरी तरह एकमुश्त मिलेगा
  •  लेकिन देरी से लाखों रुपये का अप्रत्यक्ष नुकसान

अब सबकी निगाहें सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं।

Read Also: EPFO पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 11 साल से जमी सैलरी सीमा पर सरकार को 4 महीने का अल्टीमेटम

You Might Also Like

Nagendra Nath Tripathi BJP National Organizer: बीजेपी के ‘बैकग्राउंड स्ट्रैटेजिस्ट’ को मिली नई जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं नागेंद्र नाथ त्रिपाठी?

Tamil Nadu Private School Fees Rule: निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर बड़ा प्रहार! अब हर अभिभावक देख सकेगा शुल्क का पूरा हिसाब, नियम तोड़ने पर मान्यता रद्द

New Indian Navy Chief: बदलते समुद्री खतरों के बीच भारतीय नौसेना को मिला नया कमांडर, एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन के सामने क्या हैं सबसे बड़ी चुनौतियां?

Commercial LPG Cylinder Price Hike: कॉमर्शियल सिलेंडर फिर हुआ महंगा, होटल-रेस्तरां से लेकर ग्राहकों तक बढ़ेगी चिंता, क्या थमेगी कालाबाजारी?

Agriculture Gold Loan: खेती के लिए पैसों की टेंशन खत्म! किसानों के लिए ‘एग्रीकल्चर गोल्ड लोन’ बना सबसे आसान सहारा, जानिए पात्रता और पूरी प्रक्रिया

TAGGED:8th Pay Commission8th Pay Commission news8th Pay Commission UpdateArrears NewsCentral Government EmployeesPay CommissionPension UpdateSalary Hike
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Surbhi Jyoti Baby Girl: Surbhi Jyoti announces birth of baby girl on social media with adorable post
मनोरंजन

Surbhi Jyoti Baby Girl: सुरभि ज्योति के घर आई नन्ही परी, एक्ट्रेस ने फैंस संग बांटी खुशखबरी

ShreeJi ShreeJi 2026-06-14
उत्तराखंड में Voter List SIR Campaign ने पकड़ी रफ्तार, 97% मतदाताओं तक पहुंचे गणना प्रपत्र, अब वेरिफिकेशन और डिजिटाइजेशन पर फोकस
Delhi NCR Pickle Factory: गाजियाबाद में भैंसों के तबेले में बन रहा था अचार, छापेमारी में 3400 किलो सड़ा माल नष्ट, Delhi NCR Pickle Factory पर बड़ा खुलासा
Darwish Rasooli: डेब्यू मैच में टूटा अफगान खिलाड़ी का सपना, पिता की मौत के बाद मैदान पर दो बार चोटिल हुए दार्विश रसूली
Moradabad Violence Case: 15 साल पहले भीड़ के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए थे IPS अशोक कुमार सिंह, अब आया बड़ा फैसला
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?