By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Hantavirus Outbreak Alert: थाईलैंड ने हंटावायरस को घोषित किया खतरनाक संक्रामक रोग, बढ़ाई निगरानी और क्वारंटाइन व्यवस्था
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > अंतर्राष्ट्रीय > Hantavirus Outbreak Alert: थाईलैंड ने हंटावायरस को घोषित किया खतरनाक संक्रामक रोग, बढ़ाई निगरानी और क्वारंटाइन व्यवस्था
अंतर्राष्ट्रीय

Hantavirus Outbreak Alert: थाईलैंड ने हंटावायरस को घोषित किया खतरनाक संक्रामक रोग, बढ़ाई निगरानी और क्वारंटाइन व्यवस्था

Manisha
Last updated: 2026-05-19 7:17 पूर्वाह्न
Manisha Published 2026-05-19
Share
Hantavirus Outbreak Alert
Hantavirus Outbreak Alert: थाईलैंड ने हंटावायरस को घोषित किया खतरनाक संक्रामक रोग, बढ़ाई निगरानी और क्वारंटाइन व्यवस्था
SHARE

Hantavirus Outbreak Alert: दुनियाभर में संक्रामक बीमारियों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच थाईलैंड ने हंटावायरस को लेकर बड़ा कदम उठाया है. थाईलैंड की नेशनल इन्फेक्शियस डिजीज कमेटी ने Hantavirus Outbreak Alert जारी करते हुए इसे एक खतरनाक संक्रामक बीमारी घोषित करने की मंजूरी दे दी है. सरकार का कहना है कि वायरस के कुछ स्ट्रेन इंसानों से इंसानों में भी फैल सकते हैं, जिसके कारण इसे गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरे के रूप में देखा जा रहा है. नए नियमों के तहत संदिग्ध मामलों की रिपोर्टिंग, क्वारंटाइन और जांच प्रक्रिया को बेहद सख्त कर दिया गया है.

Contents
Hantavirus Outbreak Alert के बाद बढ़ाई गई निगरानीसंदिग्ध मरीजों की होगी तत्काल जांचक्या है हंटावायरस?Hantavirus Outbreak Alert कितना खतरनाक?HFRS बीमारी भी बन सकती है जानलेवाफिलहाल कोई खास इलाज नहींबचाव ही सबसे बड़ा उपाय

थाईलैंड हेल्थ मिनिस्ट्री के अनुसार अब अधिकारियों को किसी भी संदिग्ध मामले की जानकारी तीन घंटे के भीतर देनी होगी, जबकि 12 घंटे के अंदर बीमारी की पुष्टि और शुरुआती जांच पूरी करनी होगी. इसके अलावा हाई-रिस्क संपर्कों के लिए 42 दिनों का सख्त क्वारंटाइन भी अनिवार्य किया गया है. इस फैसले के बाद एशियाई देशों समेत दुनिया के कई हिस्सों में हंटावायरस को लेकर चिंता बढ़ गई है.

Hantavirus Outbreak Alert के बाद बढ़ाई गई निगरानी

थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि हंटावायरस अब केवल सीमित संक्रमण का मामला नहीं रह गया है, बल्कि यह एक संभावित ग्लोबल हेल्थ रिस्क बनता जा रहा है. मंत्रालय ने कहा कि वायरस सांस की बूंदों के जरिए फैल सकता है और कुछ मामलों में व्यक्ति से व्यक्ति में संक्रमण की संभावना भी सामने आई है.

सरकार ने इस खतरे को देखते हुए देशभर में एडवांस्ड एक्शन प्लान लागू करने का फैसला किया है. इसके तहत एयरपोर्ट, बॉर्डर चेकपोस्ट और अंतरराष्ट्रीय एंट्री पॉइंट्स पर निगरानी बढ़ा दी गई है. स्वास्थ्य विभाग ने स्थानीय प्रशासन और अस्पतालों को भी हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं.

Read More: सऊदी की सुरक्षा में उतरा पाकिस्तान, 16 फाइटर जेट और हजारों सैनिक तैनात

संदिग्ध मरीजों की होगी तत्काल जांच

थाईलैंड हेल्थ मिनिस्ट्री के स्थायी सचिव सोमरुएक चुंगसमन ने कहा कि हेल्थ अधिकारी अब तेजी से जांच और ट्रैकिंग सिस्टम पर काम कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि जिन लोगों में तेज बुखार, सांस लेने में परेशानी या चूहों के संपर्क में आने का इतिहास हो, उन्हें तुरंत मेडिकल जांच करवानी चाहिए.

सरकार ने अस्पतालों को निर्देश दिए हैं कि संदिग्ध मामलों की रिपोर्टिंग में देरी न हो. साथ ही हर प्रांत के स्वास्थ्य विभाग को बीमारी की निगरानी और लोकल स्तर पर जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी दी गई है.

क्या है हंटावायरस?

विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी World Health Organization के अनुसार हंटावायरस एक जूनोटिक वायरस है, जो मुख्य रूप से चूहों और कृन्तकों में पाया जाता है. यह वायरस संक्रमित चूहों के मल, मूत्र या लार के संपर्क में आने से इंसानों तक पहुंच सकता है.

विशेषज्ञों के मुताबिक यह वायरस अलग-अलग क्षेत्रों में अलग तरह की बीमारियों का कारण बनता है. अमेरिका में यह Hantavirus Pulmonary Syndrome (HCPS) का कारण बनता है, जबकि यूरोप और एशिया में Hemorrhagic Fever with Renal Syndrome (HFRS) के मामले अधिक देखे जाते हैं.

READ: ट्रंप ने ईरान के सामने रखी 5 खतरनाक शर्ते, यूरेनियम सौंपने की मांग से भड़का तेहरान

Hantavirus Outbreak Alert कितना खतरनाक?

Centers for Disease Control and Prevention के अनुसार HCPS फेफड़ों और दिल को प्रभावित करने वाली गंभीर बीमारी है. इसके शुरुआती लक्षण संक्रमित चूहे के संपर्क में आने के एक से आठ हफ्ते बाद दिखाई दे सकते हैं.

बीमारी की शुरुआत आमतौर पर तेज बुखार, थकान और मांसपेशियों में दर्द से होती है. इसके अलावा मरीज को सिरदर्द, ठंड लगना, उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं.

विशेषज्ञ बताते हैं कि बीमारी के शुरुआती चार से दस दिनों के भीतर स्थिति गंभीर हो सकती है. मरीज को खांसी, सांस लेने में तकलीफ और सीने में जकड़न महसूस होने लगती है. कई मामलों में फेफड़ों में पानी भर जाता है, जिससे मरीज की हालत बेहद गंभीर हो सकती है. CDC के मुताबिक गंभीर सांस संबंधी लक्षण वाले करीब 38 प्रतिशत मरीजों की मौत तक हो सकती है.

HFRS बीमारी भी बन सकती है जानलेवा

Hantavirus Outbreak Alert के बीच विशेषज्ञ Hemorrhagic Fever with Renal Syndrome यानी HFRS को लेकर भी चिंता जता रहे हैं. यह बीमारी मुख्य रूप से किडनी और रक्त वाहिकाओं को प्रभावित करती है.

इसके शुरुआती लक्षणों में तेज सिरदर्द, बुखार, पेट और पीठ में दर्द, धुंधला दिखाई देना और आंखों में लालिमा शामिल हैं. गंभीर स्थिति में मरीज का ब्लड प्रेशर तेजी से गिर सकता है और अंदरूनी ब्लीडिंग का खतरा भी बढ़ जाता है.

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

कुछ मामलों में Acute Kidney Failure तक हो सकता है, जिससे शरीर में फ्लूइड जमा होने लगता है. डॉक्टरों का कहना है कि समय पर इलाज न मिलने पर यह बीमारी जानलेवा साबित हो सकती है.

फिलहाल कोई खास इलाज नहीं

विशेषज्ञों के अनुसार हंटावायरस का अभी तक कोई विशेष एंटीवायरल इलाज उपलब्ध नहीं है. हालांकि शुरुआती मेडिकल सहायता और लगातार निगरानी से मरीज की जान बचाने की संभावना बढ़ सकती है.

डॉक्टरों का कहना है कि मरीज के फेफड़ों, दिल और किडनी की स्थिति पर लगातार नजर रखना बेहद जरूरी होता है. गंभीर मामलों में आईसीयू और ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत पड़ सकती है.

बचाव ही सबसे बड़ा उपाय

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि हंटावायरस से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका संक्रमित चूहों और उनके संपर्क से दूरी बनाए रखना है. घरों और गोदामों में साफ-सफाई रखना, चूहों की रोकथाम करना और संक्रमित क्षेत्रों में मास्क का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है.

थाईलैंड में जारी Hantavirus Outbreak Alert ने एक बार फिर दुनिया को यह याद दिलाया है कि नई संक्रामक बीमारियां कितनी तेजी से वैश्विक चिंता का विषय बन सकती हैं. ऐसे में सतर्कता, समय पर जांच और सार्वजनिक जागरूकता ही इस तरह के संक्रमण को फैलने से रोकने का सबसे बड़ा हथियार माना जा रहा है.

पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking

You Might Also Like

टो बैठक के बीच ट्रंप का सख्त रुख, क्या ईरान पर होने वाला है सबसे बड़ा अमेरिकी हमला?

डील खत्म, फिर शुरू हुआ टकराव! ईरान-अमेरिका तनाव ने पकड़ी खतरनाक रफ्तार

NATO Summit 2026: NATO समिट से पहले रूस का कहर, कीव पर मिसाइल-ड्रोन हमला, 8 लोगों की मौत

Iran Trump Row: खामेनेई के अंतिम संस्कार पर ट्रंप की टिप्पणी से बढ़ा विवाद, ईरान ने दिया करारा जवाब

PoJK Protests: PoJK में पाकिस्तान के खिलाफ फूटा जनाक्रोश, हजारों लोग सड़कों पर

TAGGED:Global Health ConcernHantavirusHantavirus DiseaseHantavirus NewsHantavirus OutbreakHantavirus SymptomsHantavirus VirusHCPSHFRSInfectious Disease AlertThailand Hantavirus AlertThailand Health Ministry
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
PM Modi Address Indian Community: PM Narendra Modi addressing the Indian community in Jakarta Indonesia highlighting India Indonesia shared DNA and cultural ties
राष्ट्रीय

PM Modi Indonesia Visit: भारत और इंडोनेशिया का DNA एक, रिश्ते सदियों पुराने… इंडोनेशिया में बोले PM मोदी

ShreeJi ShreeJi 2026-07-08
UP School Closed: गाजियाबाद में नर्सरी से 12वीं तक सभी स्कूल बंद, भारी बारिश के बीच डीएम का बड़ा आदेश
PM Modi Australia Visit 2026: आतंकवाद, रक्षा और इकोनॉमी पर भारत-ऑस्ट्रेलिया की बड़ी सहमति, PM मोदी का बड़ा बयान
Ayodhya Ram Mandir News: ‘सिर्फ 8 लोग शामिल, पूरे ट्रस्ट को बदनाम करना गलत’…राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर CM योगी का बड़ा बयान
Champat Rai Resignation: राम मंदिर विवाद में बड़ा मोड़, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे के बाद बढ़ीं मुश्किलें
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?