By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: US-Iran Peace Talks: ट्रंप ने ईरान के सामने रखी 5 खतरनाक शर्ते, यूरेनियम सौंपने की मांग से भड़का तेहरान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > अंतर्राष्ट्रीय > US-Iran Peace Talks: ट्रंप ने ईरान के सामने रखी 5 खतरनाक शर्ते, यूरेनियम सौंपने की मांग से भड़का तेहरान
अंतर्राष्ट्रीय

US-Iran Peace Talks: ट्रंप ने ईरान के सामने रखी 5 खतरनाक शर्ते, यूरेनियम सौंपने की मांग से भड़का तेहरान

Lokhit Kranti
Last updated: 2026-05-17 10:38 pm
Lokhit Kranti Published 2026-05-17
Share
US Iran negotiations
US-Iran Peace Talks: ट्रंप ने ईरान के सामने रखी 5 खतरनाक शर्ते, यूरेनियम सौंपने की मांग से भड़का तेहरान
SHARE

US Iran negotiations: पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में लंबे समय से जारी भीषण संघर्ष और तनाव को हमेशा के लिए खत्म करने की दिशा में एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने ईरान के साथ जारी युद्ध और सैन्य गतिरोध को पूरी तरह समाप्त करने के लिए तेहरान के सामने पांच बेहद सख्त और बड़ी शर्तें रख दी हैं. इन शर्तों में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह नियंत्रित करने से लेकर उसके यूरेनियम भंडार को जब्त करने जैसे कई संवेदनशील मुद्दे शामिल हैं. अमेरिका और ईरान के बीच इस कूटनीतिक बातचीत को लेकर वैश्विक स्तर पर हलचल तेज हो गई है, क्योंकि इन शर्तों ने तेहरान की चिंताएं बढ़ा दी हैं. (US Iran negotiations)

Contents
ट्रंप प्रशासन की वो 5 बड़ी शर्तें, जिसने ईरान को चौंकायाबिना किसी रियात के सब कुछ हासिल करना चाहता है अमेरिकाईरान ने भी चली चाल

हालांकि, अमेरिकी प्रशासन की इन कठोर शर्तों के सामने आने के बाद शांति वार्ता के फिर से खटाई में पड़ने के आसार नजर आने लगे हैं. ईरान की तरफ से शुरुआती जो प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं, उनसे साफ है कि वह इन शर्तों को एकतरफा और दमनकारी मान रहा है. ईरान का मानना है कि अमेरिका कूटनीतिक मेज पर वो बातें मनवाना चाहता है, जो वह सीधे सैन्य मोर्चे पर या युद्ध के मैदान में हासिल नहीं कर सका. दोनों देशों के बीच जारी इस तनावपूर्ण बातचीत के बीच अब हर किसी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या तेहरान इन शर्तों के आगे घुटने टेकेगा या फिर मिडल ईस्ट में जंग की यह आग और ज्यादा भड़क जाएगी. (US Iran negotiations)

ट्रंप प्रशासन की वो 5 बड़ी शर्तें, जिसने ईरान को चौंकाया

ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी ‘फार्स न्यूज’ की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने चल रही बातचीत के दौरान जो पांच प्रमुख शर्तें रखी हैं, वे इस प्रकार हैं,

कोई मुआवजा नहीं: अमेरिका ने साफ कर दिया है कि वाशिंगटन द्वारा तेहरान पर पहले से लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों और अमेरिकी नीतियों के कारण ईरान को जो भी वित्तीय या ढांचागत नुकसान हुआ है, उसके लिए कोई मुआवजा (कंपनसेशन) नहीं दिया जाएगा. (US Iran negotiations)

यूरेनियम सौंपने की मांग: अमेरिका ने कथित तौर पर यह मांग की है कि ईरान अपने समृद्ध यूरेनियम (Enriched Uranium) के भंडार में से 400 किलोग्राम इनरिच्ड यूरेनियम सीधे वाशिंगटन को सौंप दे. (US Iran negotiations)

परमाणु संयंत्रों में भारी कटौती: वाशिंगटन की तीसरी सबसे कड़ी शर्त यह है कि ईरान अपनी मौजूदा सभी परमाणु सुविधाओं (Nuclear Facilities) में से सिर्फ एक को ही एक्टिव यानी सक्रिय रख सकता है, बाकी सभी को बंद करना होगा. (US Iran negotiations)

जमी हुई संपत्ति पर रोक: चौथी शर्त के तहत अमेरिका ने विदेशों में फ्रीज की गई ईरान की कुल संपत्ति का 25 प्रतिशत हिस्सा वापस जारी करने से साफ इनकार कर दिया है. संघर्ष विराम का

अंतिम रोडमैप: पांचवीं शर्त में अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि विभिन्न क्षेत्रीय मोर्चों पर जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए बातचीत में ठोस प्रगति और कड़ाई से इसके समापन पर ही आगे बढ़ा जाएगा. (US Iran negotiations)

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

बिना किसी रियात के सब कुछ हासिल करना चाहता है अमेरिका

अमेरिका के इस आक्रामक रुख पर ईरान की ‘मेहर न्यूज एजेंसी’ ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. ईरानी मीडिया का कहना है कि अमेरिका बिना किसी वास्तविक समझौते या बड़ी ढील के अपनी मनमर्जी थोप रहा है. मेहर न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है’अमेरिका ने युद्ध खत्म करने के लिए ईरान के प्रस्ताव पर कोई ठोस रियायत नहीं दी है. अमेरिका बिना किसी वास्तविक रियायत वो सारी मांगें मनवाना चाहता है, जिन्हें वह युद्ध के दौरान हासिल नहीं कर पाया. इससे बातचीत फिर से मुश्किल में फंस सकती है.’ (US Iran negotiations)

ईरान ने भी चली चाल

अमेरिकी दबाव के आगे झुकने के बजाय तेहरान ने भी बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए कूटनीतिक मेज पर अपनी 5 पूर्व शर्तें (Pre-conditions) रख दी हैं. ईरान का कहना है कि जब तक इन ‘कॉन्फिडेंस-बिल्डिंग’ मुद्दों पर सहमति नहीं बनती, तब तक बात आगे नहीं बढ़ेगी. ईरान की मांगों में शामिल हैं। लेबनान सहित सभी वैश्विक और क्षेत्रीय मोर्चों पर जारी सैन्य संघर्ष और तनाव को तुरंत पूरी तरह खत्म किया जाए. (US Iran negotiations)

  • ईरान की अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचाने वाले सभी अमेरिकी और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को हटाया जाए.
  • विदेशों में अवैध रूप से जब्त और जमी हुई ईरान की सभी विदेशी संपत्तियों को बिना शर्त तुरंत जारी किया जाए.
  • अमेरिकी प्रतिबंधों और युद्ध की वजह से ईरान को हुए भारी नुकसान की पूरी भरपाई की जाए.
  • वैश्विक तेल व्यापार और आपूर्ति के लिए सबसे महत्वपूर्ण जलमार्ग ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ (Strait of Hormuz) पर ईरान की पूर्ण संप्रभुता को आधिकारिक मान्यता दी जाए.
  • इन दोनों देशों की विरोधाभासी शर्तों को देखकर स्पष्ट है कि फिलहाल पश्चिम एशिया में शांति का रास्ता बेहद पथरीला नजर आ रहा है. (US Iran negotiations)

पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking

You Might Also Like

टो बैठक के बीच ट्रंप का सख्त रुख, क्या ईरान पर होने वाला है सबसे बड़ा अमेरिकी हमला?

डील खत्म, फिर शुरू हुआ टकराव! ईरान-अमेरिका तनाव ने पकड़ी खतरनाक रफ्तार

NATO Summit 2026: NATO समिट से पहले रूस का कहर, कीव पर मिसाइल-ड्रोन हमला, 8 लोगों की मौत

Iran Trump Row: खामेनेई के अंतिम संस्कार पर ट्रंप की टिप्पणी से बढ़ा विवाद, ईरान ने दिया करारा जवाब

PoJK Protests: PoJK में पाकिस्तान के खिलाफ फूटा जनाक्रोश, हजारों लोग सड़कों पर

TAGGED:US Iran negotiations
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Cyber Crime
उत्तर प्रदेश

Cyber Crime: Cy-वज्र अभियान में पुलिस का बड़ा प्रहार, 7 दिन में 91 साइबर ठग गिरफ्तार

News Desk News Desk 2026-07-15
PM Modi Australia Visit: ‘भारत में निवेश का यही सही समय’… ऑस्ट्रेलिया के CEO फोरम से PM मोदी का ग्लोबल संदेश
PM Modi Australia Visit: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, बढ़ेगी सैन्य विमानों की तैनाती
Lock Upp Reality Show News: आकांक्षा चमोला ने राम कपूर को लेकर लिया बड़ा फैसला, बोलीं- सबसे पहले आपके पास आऊंगी
Uttarakhand School Holiday: भारी बारिश के बीच कई जिलों में स्कूल बंद, टिहरी में भूस्खलन से इमारत ढही, प्रशासन हाई अलर्ट पर
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?