ब्यूरो।
फारुक शिद्दिकी
Ghaziabad News : बारिश ने धो डाली विकास की लकीरें
वार्ड नंबर 64 और 66 को जोड़ने वाला मुख्य 60 फुटा पसोड़ा-ईदगाह मार्ग आज बदहाल हालात का शिकार है। कभी जिसे विकास का दर्पण कहा जाता था, वह सड़क अब गड्ढों और दलदल की कहानी कह रही है। इस मार्ग से प्रतिदिन लाखों लोग पैदल, बाइक और कार से गुजरते हैं, लेकिन अब हालात ऐसे हैं कि गाड़ी तो दूर, पैदल निकलना भी जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है।
Ghaziabad News : जमीन पर दलदल, जिम्मेदारों की जुबान पर चुप्पी
स्थानीय लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। बारिश हो या धूप, इस सड़क ने हमेशा क्षेत्रवासियों की उम्मीदों को रौंदा है। गड्ढों में फंसी बाइकें, कीचड़ में फिसलते बच्चे और हादसों का डर यही बन चुकी है इस इलाके की पहचान। आश्चर्य की बात यह है कि वार्ड (64)और (66) दोनों ही वार्डों के पार्षद इस प्रमुख मार्ग की हालत से वाकिफ हैं, लेकिन वर्षों से न कोई स्थायी समाधान हुआ, न कोई ठोस कार्यवाही। जनता अब यह सवाल पूछने लगी है “विकास सिर्फ पोस्टरों में है या ज़मीनी हकीकत भी बनेगा?”
Ghaziabad News : जनता का सवाल कब बनेगी ये ‘वोटों वाली सड़क’?
स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनाव के समय वादों की झड़ी लगाई जाती है, लेकिन चुनाव जीतने के बाद ये रास्ता सिर्फ ‘वोटों वाली सड़क’ बनकर रह जाता है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार ज्ञापन, शिकायतें और सोशल मीडिया पर आवाज उठाई जा चुकी है, पर नतीजा कुछ भी नहीं। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नगर निगम के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन करेंगे।
ये भी पढ़े-
https://lokhitkranti.com/noida-news-four-smugglers-arrested-with-108-kg-of-quality-ganja/



