Railway Group D Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने साल 2026 की शुरुआत में ही बड़ी सौगात दे दी है। Railway Group D Recruitment 2026 के तहत देशभर के विभिन्न रेलवे जोनों में 21,997 पदों पर भर्ती के लिए 31 जनवरी 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आवेदन फॉर्म में किसी तरह की गलती सुधारने के लिए 5 मार्च से 14 मार्च 2026 तक करेक्शन विंडो भी खोली जाएगी।
क्यों खास है यह भर्ती?
रेलवे ग्रुप D भर्ती खासतौर पर उन युवाओं के लिए बड़ा अवसर है, जो-
- 10वीं पास हैं
- ITI योग्यता रखते हैं
- केंद्र सरकार की स्थायी नौकरी चाहते हैं
रेलवे में ग्रुप D पद न केवल रोजगार सुरक्षा देते हैं, बल्कि प्रमोशन और अन्य सरकारी सुविधाओं का रास्ता भी खोलते हैं।

Railway Group D Vacancy 2026: जोन वाइज पदों का ब्योरा
रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Group D Recruitment 2026) ने जोन के अनुसार पदों का विवरण जारी किया है-
- नॉर्दर्न रेलवे – 3537 पद
- वेस्टर्न रेलवे (मुंबई) – 3148 पद
- सेंट्रल रेलवे (मुंबई) – 2012 पद
- नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (गुवाहाटी) – 1776 पद
- साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (बिलासपुर) – 1199 पद
- नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे – 1196 पद
- नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (प्रयागराज) – 1183 पद
- ईस्टर्न रेलवे/मेट्रो कोलकाता – 1180 पद
- वेस्ट सेंट्रल रेलवे – 1147 पद
- साउथ सेंट्रल रेलवे – 1016 पद
- ईस्ट सेंट्रल रेलवे (हाजीपुर) – 976 पद
- नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे – 974 पद
- साउथ ईस्टर्न रेलवे (कोलकाता) – 955 पद
- ईस्ट कोस्ट रेलवे – 803 पद
- साउथ वेस्टर्न रेलवे (हुबली) – 90 पद
योग्यता और आयु सीमा (Eligibility Criteria)
शैक्षणिक योग्यता
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास
- संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र अनिवार्य
आयु सीमा
- न्यूनतम – 18 वर्ष
- अधिकतम – 33 वर्ष
आयु में छूट
- OBC – 3 वर्ष
- SC/ST – 5 वर्ष
आवेदन कैसे करें? (How to Apply)
- RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- ‘RRB Group D Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन करें, मोबाइल पर ID और पासवर्ड मिलेगा
- आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें
- आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें
आवेदन शुल्क जमा करें
- फॉर्म सबमिट कर डाउनलोड करके सेव कर लें
- आवेदन शुल्क (Application Fee)
- General / OBC / EWS – ₹500
- CBT परीक्षा में बैठने पर ₹400 रिफंड
- SC / ST- ₹250
- CBT के बाद पूरी राशि रिफंड
रेलवे ग्रुप डी चयन प्रक्रिया 2026
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा-
- CBT (Computer Based Test)
- PET (Physical Efficiency Test)
- Document Verification
CBT में सफल उम्मीदवारों को ही फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
रेलवे ग्रुप डी फिजिकल टेस्ट मानदंड
पुरुष उम्मीदवार
- 1000 मीटर दौड़ – 4 मिनट 15 सेकंड
- 35 किलो वजन के साथ 100 मीटर – 2 मिनट
महिला उम्मीदवार
- 1000 मीटर दौड़ – 5 मिनट 40 सेकंड
- 20 किलो वजन के साथ 100 मीटर – 2 मिनट
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
रेलवे ग्रुप D भर्ती 2026 (Railway Group D Recruitment 2026) उन युवाओं के लिए बड़ा मौका है, जो लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। सीमित योग्यता में इतनी बड़ी भर्ती आना कम ही देखने को मिलता है, इसलिए समय रहते आवेदन करना बेहद जरूरी है।
Also read: फर्जी फेसबुक आईडी से सांसद मनोज तिवारी का अकाउंट, साइबर साजिश की आशंका, पुलिस जांच में जुटी



