Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों का आंदोलन आग की तरह तेजी से फैलता नजर आ रहा है। इसी क्रम में सोमवार देर शाम गाजियाबाद जिले में सभा कर बिजली कर्मियों द्वारा मोमबत्ती जुलूस निकाला गया। साथ ही मौनी अमावस्या स्नान के ठीक पहले पावर कार्पोरेशन प्रबन्धन पर अनावश्यक औद्योगिक अशान्ति पैदा करने का आरोप लगाया।
Ghaziabad News : बिजली कर्मचारियों को दिए क्या निर्देश ?
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति यूपी के संयोजक शेर सिंह त्यागी का कहना है कि पावर कार्पोरेशन प्रबंधन जानबूझ कर मौनी अमावस्या स्नान के पहले कर्मचारियों पर कार्रवाई करने का आदेश जारी कर अनावश्यक तौर पर औद्योगिक अशान्ति का वातावरण पैदा कर दिया है। संघर्ष समिति ने प्रयागराज के सभी बिजली कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे 30 जनवरी तक कोई आन्दोलन नहीं करेंगे और पूरी तरह महाकुंभ में बिजली व्यवस्था श्रेष्ठतम बनाये रखने में दिन-रात लगे रहें।
Ghaziabad News : निकाला गया मोमबत्ती जुलूस
संघर्ष समिति के आह्वान पर आज बिजली कर्मचारियों, संविदा कर्मियों और अभियन्ताओं ने राजधानी लखनऊ समेत सभी जिलों व परियोजना मुख्यालयों पर आज शाम विरोध सभा कर मोमबत्ती जुलूस निकाला। मोमबत्ती जुलूस के माध्यम से बिजली कर्मियों ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के प्रति अपना विरोध दर्ज किया।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/nagar-nigam-ghaziabad-ghaziabad-municipal/



