Ghaziabad Breaking : गाजियाबाद शहर में पिछले दिनों हुई जोरदार बारिश के कारण शहर का ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह चरमरा चुका हैं और इसके लिए नगर निगम की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। बारिश के मौसम में शहर की सड़कों पर जलभराव की समस्या ने आम जनता का जीना इन दिनों मुहाल कर दिया है।
लेकिन इसी बीच महापौर सुनीता दयाल की एक वीडियो सामने आई हैं, जिसमें वह एक महिला को नाले में कूड़ा डालने के लिए लताड़ती नजर आ रही हैं। जिसके बाद लोगों ने भी इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया हैं।

Ghaziabad Breaking : महापौर ने वायरल किया वीडियो
जलभराव की समस्या को लेकर जनता का गुस्सा नगर निगम पर निकल रहा हैं लेकिन सवाल तब खड़े हुए जब महापौर ने खुद एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर साझा किए। इसमें उन्होंने बताया कि वह आज सुबह विजयनगर का दौरा कर रही थी। इस दौरान उन्होंने एक महिला को नाले में कचरा डालते हुए देखा।
नाले मे कूड़ा डालने आई महिला को महापौर ने रंगे हाथ पकड़ लगाई फटकार,
वीडियो हुआ वायरल
गाजियाबाद पिछले दिनों भारी बरसात होने के कारण तमाम सड़के जलमग्न हो गई थी जिसके बाद लोगो कि सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया आने लगी लोगो ने नगर निगम को लेकर तमाम तरह के सवाल भी उठाये हालांका नगर… pic.twitter.com/7hzFfQyJmx
— ANB NEWS (@AnbNewstv) August 10, 2025
वीडियो में दिख रहा है कि महापौर महिला से सवाल करती हैं कि जब कूड़े की गाड़ी आपके मोहल्ले में आती हैं तो आप नाले में कूड़ा क्यों डाल रही हो? इसके जवाब में महिला ने कहा कि वह जल्दी दफ्तर चली जाती हैं। इसपर महापौर ने कहा कि तो उन्हें कूड़ा घर के बाहर रखकर जाना चाहिए ताकि नगर निगम के कर्मचारी वहां से उसे उठा ले।
Ghaziabad Breaking : लोगों को किया जागरूक
शहर को स्वच्छ बनाने का काम जितना निगम का हैंं, उतना ही लोगों का भी होता हैं। महापौर के इस कदम की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं । उनका यह कहना हैं कि महापौर ने जिस तरह लोगों को जागरूक किया, वह काबिल-ए-तारीफ हैं। अगर इसी तरह लोग नालों में कूड़ा डालते रहेंगे तो बारिश में इसी तरह के जलभराव का सामना करना पड़ेगा।
यह भी पढ़े- Ghaziabad Top News : छात्रों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़, 15 अगस्त तक एक्शन की तैयारी में सरकार



