Jackfruit Health Benefits: कटहल अब सिर्फ पारंपरिक सब्ज़ी नहीं रहा। बदलती लाइफस्टाइल और हेल्दी फूड की बढ़ती मांग के बीच कटहल को शाकाहारी मीट (Plant-Based Meat) के तौर पर देखा जाने लगा है। यही वजह है कि आज शाकाहारी ही नहीं, मांसाहारी भी कटहल से बनी डिशेज़ को बड़े चाव से खा रहे हैं। स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिहाज़ से भी कटहल को सुपरफूड (Jackfruit Health Benefits) माना जा रहा है। पोषक तत्वों से भरपूर कटहल में प्रोटीन, विटामिन A और C, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को कई स्तरों पर फायदा पहुंचाते हैं।
Read More: जिम बॉडी के पीछे छूट रही किडनी? पेशाब में प्रोटीन दे सकता है खामोश चेतावनी
डाइट में कैसे शामिल करें कटहल
कटहल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे कई तरीकों से खाया जा सकता है।
- हरी कटहल की मसालेदार सब्ज़ी
- कटहल के कुरकुरे पकौड़े
- कटहल का अचार
- पुलाव, कबाब और टिक्की
- जैकफ्रूट करी या ड्राई सब्ज़ी
आजकल तो कई रेस्टोरेंट्स में कटहल से बने वेज बिरयानी और वेज मीट करी भी ट्रेंड में हैं।

दिल की सेहत के लिए क्यों है खास
कटहल (Jackfruit Health Benefits) में मौजूद पोटैशियम और फाइबर दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। पोटैशियम ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में सहायक होता है, जबकि फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद कर सकता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स दिल की धमनियों को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।
वजन घटाने वालों के लिए फायदेमंद
जो लोग वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए कटहल (Jackfruit Health Benefits) एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। कम कैलोरी और हाई फाइबर होने की वजह से यह ओवरईटिंग से बचाने में मदद करता है।
इम्युनिटी को करता है मजबूत
कटहल में विटामिन C, जिंक और अन्य माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम, वायरल इंफेक्शन और कमजोरी से बचाव के लिए कटहल का सेवन फायदेमंद माना जाता है।
पाचन और कब्ज की समस्या में राहत
अगर आपको कब्ज, गैस या पेट फूलने की समस्या रहती है, तो कटहल आपकी डाइट में (Jackfruit Health Benefits) शामिल किया जा सकता है। इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर पाचन क्रिया को सुधारता है और आंतों को साफ रखने में मदद करता है। नियमित सेवन से पेट से जुड़ी समस्याओं में राहत मिल सकती है।
आंखों की रोशनी के लिए भी फायदेमंद
कटहल में विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो आंखों की सेहत के लिए जरूरी हैं। ये आंखों को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और उम्र बढ़ने के साथ होने वाली आंखों की समस्याओं के खतरे को कम कर सकते हैं।
किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए
हालांकि कटहल फायदेमंद (Jackfruit Health Benefits) है, लेकिन डायबिटीज़ के मरीजों को इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए, क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर होती है। किसी भी नई चीज़ को डाइट में शामिल करने से पहले संतुलन बनाए रखना जरूरी है।
ये भी पढ़ें- रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद फिसला बाजार, सोना-चांदी की तेजी पर क्यों लगा ब्रेक?



