ब्यूरो
राहुल कुमार
Delhi News : राजधानी दिल्ली के साउथ ईस्ट जिले के बदरपुर इलाके में हुए गोलीकांड में घायल युवक गौतम सैनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है और स्थानीय लोगों में भी इस गम्भीर अपराध को लेकर आक्रोश देखने को मिल रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, यह गोलीबारी पुरानी रंजिश या आपसी विवाद का परिणाम मानी जा रही है। गौतम सैनी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उसे नहीं बचा सके। गौतम की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया।
Delhi News : पुलिस ने शुरु की जांच
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस हमलावरों को ढूंढ़ने के लिए एड़ी- चोटी का जोर लगा दिया। बदरपुर थाना पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में जुट गई है।
Delhi News : हमले की वजह अंजान
दिल्ली में हुए इस गोलीकांड के बारे में अभी कोई भी ऐसी जानकारी नहींं मिली हैं, जिसे सुराग मानकर इस केस की तहकीकात की जाए। मृत शख्स की भी अभी कोई जानकारी नहीं मिली हैं कि वह क्या करता था। इसके लिए उनके परिवार से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही हैं।
साउथ ईस्ट जिले के बदरपुर इलाके में हुए गोलीकांड में घायल युवक गौतम सैनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। pic.twitter.com/xUpio1wNQI
— Lokhit Kranti News (@KrantiLokh53958) July 28, 2025
Delhi News : पुलिस का क्या हैं आरोप ?
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों का आरोप हैं कि बदरपुर क्षेत्र में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही है, और इसकी वजह पुलिस की गश्त में होने वाली कमी हैं। जिसके कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। लोग प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़े- DELHI CRIME: बदरपुर बना जुर्म का अड्डा, लूटपाट का विरोध करने पर युवक की बेरहमी से हत्या




