Ghaziabad News : केंद्र सरकार द्वारा देशभर में जातिगत जनगणना कराने के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी ने इसे एक अभियान के रूप में शुरू कर दिया है। इसी क्रम में गाजियाबाद में ओबीसी मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप के नेतृत्व में जोरदार उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल और ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ मिलकर घंटाघर चौराहे पर लड्डू बांटे गए। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने आतिशबाजी कर इस फैसले का स्वागत किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए।
Ghaziabad News : पिछड़ों को मिलेगा हक, बढ़ेगा सम्मान
मंत्री नरेंद्र कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि जातिगत जनगणना से देशभर के पिछड़े वर्गों को वास्तविक लाभ मिलेगा। उनके रोजगार, शिक्षा, और विकास के लिए योजनाएं बेहतर तरीके से बन सकेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक निर्णय से विपक्ष को भी समर्थन देने को मजबूर कर दिया है। यह कदम पिछड़े वर्गों के सम्मान और विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी प्रदेशभर में स्वागत समारोह, जनसभाएं, रैलियां और जश्न आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि यह अभियान जातिगत जनगणना के प्रति जनजागरूकता और समर्थन जुटाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
Ghaziabad News : ये सभी लोग रहे मौजूद
घंटाघर पर कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, प्रदेश मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल, प्रमुख पप्पू पहलवान, मनोज यादव, विजय धामा,राजेंद्र, देवेंद्र यादव, राजेश गुप्ता, राहुल शर्मा, सागर कश्यप, सिद्धार्थ कश्यप, विशाल कश्यप, सचिन कश्यप, सुभाष छाबड़ा, आशुतोष कश्यप, राजू छाबड़ा, संजीव लाहोरिया, पप्पू लाहोरिया, प्रदीप चौधरी, लोकेश गर्ग, हरि मेहता, विनय सिंघल, तनुज गंभीर, दीपक शर्मा, तिलक महाजन, अमित महाजन, लवली शर्मा, ललित आजाद, अशोक धींगरा, तनुज खन्ना, अनिल अरोड़ा, नीरज त्यागी, विनीत शर्मा, अभिजीत मुखर्जी और अन्य रहे।
