दिल्ली : UPSC टीचर और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा आज यानी सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि AAP की आज दोपहर 12 बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके नाम का पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया जाएगा।
दिल्ली : विधानसभा चुनाव की तैयारियां
गौरतलब है कि दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने है। जिसकी लेकर सभी पार्टियों की तैयारियां तेज है। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी हो या बीजेपी-कांग्रेस, सभी दलों के नेताओं ने लोगों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। इस बीच आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया कि वह विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करने वाली है। इससे साफ हो गया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है।



