रिपोर्टर – राहुल कुमार
Delhi News : राजधानी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से सावन के पवित्र महीने में एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत हिंदू दुकानदारों को ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ प्रदान किया गया और उनकी दुकानों पर पहचान स्वरूप विशेष पोस्टर लगाए गए।
Delhi News : दुकान हिंदू द्वारा संचालित है..
इस कार्यक्रम में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इलाके का दौरा किया और दुकानदारों से संवाद कर उन्हें इस अभियान की जानकारी दी। दुकानों पर ‘यह दुकान हिंदू द्वारा संचालित है’ जैसे पोस्टर चिपकाए गए। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह अभियान सावन के माह में धार्मिक जागरूकता बढ़ाने और सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
Delhi News : क्या कहा विहिप कार्यकर्ताओं नें
विहिप कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह कोई भेदभाव या बहिष्कार नहीं बल्कि अपनी आस्था और परंपरा को सशक्त करने का प्रयास है सावन शिवभक्ति का महीना है और हम चाहते हैं कि हिंदू समाज अपनी धार्मिक पहचान को गर्व से अपनाए।
यह भी पढ़े – Ghaziabad News : हिंदू युवा वाहिनी का अभियान, दूधेश्वर नाथ मंदिर के आसपास “गर्व से कहो हम हिंदू हैं” पोस्टर अभियान



