रिपोर्टर: राहुल कुमार
Delhi News : दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई हैं। दरअसल कुछ दिन पहले ओखला में आरएसएस के शिक्षक की निर्मम हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद उनके परिवार ने सरकार से इंसाफ की गुहार लगाई थी। इसी को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपनी ओर से अहम कदम उठाया हैं।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के ओखला क्षेत्र प्रमुख शिक्षक मंटू कुमार की कुछ दिन पहले असामाजिक तत्वों के द्वारा की गई निर्मम हत्या के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है । जिसमें अपने को खोने के साथ-साथ आर्थिक परेशानियां भी शामिल थी।
Delhi News : शिक्षक के परिवार में कौन- कौन हैं ?
मंटू कुमार के परिवार में उनकी एक पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं जिनपर अब आर्थिक चुनौतियों का भार आ गया हैं। उनका बेटा अभी आठवीं कक्षा में हैं तो वहीं बेटी दसवीं कक्षा की छात्र हैं । मंटु की मृत्यु के पश्चात परिवार में अब कोई भी कमाने वाला नहीं बचा है।
Delhi News : मुख्यमंत्री ने क्या किया ?
इस घटना के मद्देनज़र आज दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने मानवीय संवेदना और सहयोग का परिचय दिया। उन्होंने मृतक की पत्नी को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि का चेक प्रदान किया और इसके साथ ही उन्होंने विधवा पेंशन स्वीकृत करने के भी आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री की ओर से यह कदम परिवार के गम को कम करने और पीड़ित परिवार को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए उठाया गया हैं।
Delhi News : क्षेत्र के सांसद ने क्या कहा ?
क्षेत्र के सांसद ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई इस सहायता के लिए उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार को राहत प्रदान करेगा।
इस मौके पर मनोनीत निगम पार्षद रोहतास कुमार, एडवोकेट भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री अमित बिधूड़ी समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े- Ghaziabad News : डगमगाकर सड़क पर गिरा शख्स, पार्षद को जमकर लताड़ा, बोला- वीडियो बनाओ..



