LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: 5 रुपए का ट्रांजेक्शन और गंवा दिए 1.38 लाख, नए तरीके से ठगी गई फैशन डिजाइनर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > दिल्ली एनसीआर > 5 रुपए का ट्रांजेक्शन और गंवा दिए 1.38 लाख, नए तरीके से ठगी गई फैशन डिजाइनर
दिल्ली एनसीआर

5 रुपए का ट्रांजेक्शन और गंवा दिए 1.38 लाख, नए तरीके से ठगी गई फैशन डिजाइनर

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-08-12 3:05 अपराह्न
By Lokhit Kranti 3 वर्ष ago
Share
Online Fraud 168926686316x9 1
SHARE

Online Fraud

नई दिल्‍ली. डिजिटल इंडिया के इस युग में भारत सरकार लोगों को ज्‍यादा से ज्‍यादा ऑनलाइन ट्रांजेक्‍शन करने के लिए प्रेरित कर रही है. हालांकि पेमेंट के नई तकनीकों के आने से ऑनलाइन फ्रॉड की संख्‍या में भी बेतहाशा वृद्धि हुई है. देश में इन दिनों ऐसे महाठग सक्रिय हैं जो आपकी जरा सी चूक पर पूरा बैंक अकाउंट खाली करने से भी नहीं चूकते. गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली 25 वर्षीय मितिशा सेठी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. पेशे से फैशन डिजाइनर इस महिला के बैंक अकाउंट से ठगों ने 1.38 लाख रुपये निकाल लिए. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

टाइम्‍स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, पीड़िता का कहना है कि उसने अपने कपड़े स्टिच करने के लिए टेलर को दिए हुए थे. कपड़े तैयार होने के बाद टेलर ने उन्‍हें बताया था कि उन्‍होंने ड्रेस को डिलीवरी के लिए भेज दिया है. कोरियर कंपनी के माध्‍यम से डिलीवरी आनी थी. टेलर द्वारा दी गए कोरियर के लिंक से वो ऑर्डर को ट्रेस कर रही थी.

कोरियर लिंक ट्रेस करने पर आया था फोन
मितीशा के मुताबिक, ‘11 मई को मुझे अचानक याद आया कि पालडी नामक टेलर को मैंने ड्रेस स्टिच करने के लिए दी थी. टेलर ने कहा कि वो पहले ही कपड़े को भेज चुका है. क्‍योंकि मुझे ऑर्डर दो दिन बाद तक भी नहीं मिला था इसलिए मैंने गूगल पर उसे ट्रेस करना शुरू किया.’ कोरियर कंपनी की वेबसाइट पर जाकर ऑर्डर ट्रेस करने के कुछ मिनट बाद पीडि़ता को एक फोन आया. शख्‍स ने उसे खुद को कोरियर कंपनी का कर्मचारी बताया.

यह भी पढ़ें:- पेरिस में भारतीय समुदाय ने किया पीएम मोदी का भव्य स्वागत, सड़कों पर लगे भारत माता के नारे, देखें VIDEO

लिंक के माध्‍यम से दो बार की पेमेंट
बताया गया कि पांच रुपये की पेमेंट करने के बाद पार्सल की डिलीवरी कर दी जाएगी. पेमेंट के लिए लिंक शेयर किया गया. मितीशा ने पेमेंट कर दी. इसके बाद अतिरिक्‍त पांच रुपये की पेमेंट के लिए कहा गया. दूसरी ट्रांजेक्‍शन होने के बाद उन्‍हें फ्रॉड होने का शक हुआ. मैंने अपना बैंक अकाउंट ही डिएक्टिवेट कर दिया. 13 से 21 मई के दौरान मितीशा ने अपने फोन का इस्‍तेमाल भी नहीं किया. वो इस दौरान एक ट्रिप पर थी.

आईटी एक्‍ट में मुकदमा दर्ज
कुछ समय बात मितीशा ने एक ट्रांजेक्‍शन करने की कोशिश की तो पता चला कि बैंक में बैलेंस कम है. अगले दिन बैंक की ब्रांच जाकर देखा तो पता चला कि 1.38 लाख रुपये बिना उनकी जानकारी के चार ट्रांजेक्‍शन के माध्‍यम से निकाल लिए गए हैं. पुलिस ने आईटी एक्‍ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

.

Tags: Bank fraud, Crime News, Online fraud

FIRST PUBLISHED : July 13, 2023, 22:00 IST

Source

You Might Also Like

Education Minister Resigns: युवाओं के दबाव में झुकी मोदी सरकार

Delhi Crime News: अंकित शर्मा मर्डर केस में काउंटडाउन शुरू, 13 जुलाई को आएगा अदालत का बड़ा निर्णय

Delhi Government News: दिल्ली की महिलाओं के लिए खुशखबरी, हर महीने खाते में आएंगे ₹2500

Kejriwal Sheeshmahal: केजरीवाल के शीशमहल को मिलेगा नया अवतार, बनेगा दिल्ली का पहला स्टेट गेस्ट हाउस

Delhi Riots 2020: दिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद और शरजील इमाम को झटका, कोर्ट ने नहीं दी राहत

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Ghaziabad Nagar Nigam
उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

Ghaziabad Nagar Nigam: कावड़ मार्ग का निरीक्षण कर दूधेश्वर नाथ पहुंचे नगर आयुक्त

Meena Chauhan By Meena Chauhan 6 दिन ago
Officer City: राजनगर एक्सटेंशन की सोसाइटी में महिला ने की आत्महत्या
Jhansi News: फोन पर बात के बाद राजमिस्त्री ने उठाया खौफनाक कदम
Today eNewspaper | 08 August 2026 Breaking News & Headlines
Digital Health Mission: ग्रामीण क्षेत्रों में कमजोर नेटवर्क बना बड़ी चुनौती
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?