Samantha Ruth Prabhu: बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की फेवरेट एक्ट्रेस Samantha Ruth Prabhu एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनका कथित बॉयफ्रेंड राज निदीमोरू।
हाल ही में दोनों को एक साथ डिनर के बाद रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए देखा गया, और ये मोमेंट पैपराजी ने कैमरे में कैद कर लिया। तो क्या सच में सामंथा और राज के बीच कुछ चल रहा है? या फिर ये महज़ एक दोस्ती है?
केमिस्ट्री देख Samantha Ruth Prabhu के फैंस हुए कन्फ्यूज़
डेट के दौरान सामंथा वाइट आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने ब्लैक स्ट्राइप्स वाली लॉन्ग स्लीव ड्रेस पहनी हुई थी और कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए चल रही थीं। वहीं, राज निदीमोरू ग्रीन शर्ट, जीन्स और कैप में दिखे। दोनों की साथ में केमिस्ट्री देख फैंस एक बार फिर कन्फ्यूज़ हो गए हैं – क्या ये सिर्फ दोस्ती है या प्यार की शुरुआत?
View this post on Instagram
दोनों के रिलेशनशिप मे होने की खबरें
बात यहीं खत्म नहीं होती। कुछ वक्त पहले दोनों को अमेरिका के डेट्रॉइट में साथ वेकेशन मनाते भी देखा गया था। तस्वीरें सामंथा ने खुद अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिसके बाद से ही दोनों के रिलेशनशिप की खबरें और तेज हो गई थीं। सुनने में ये भी आया है कि दोनों की मुलाकात वेब सीरीज़ ‘सिटाडेल’ की शूटिंग के दौरान हुई थी और वहीं से इनकी दोस्ती गहराने लगी।

फैंस को इंतज़ार ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतज़ार
वर्कफ्रंट की बात करें तो Samantha Ruth Prabhu को आखिरी बार फिल्म शुभम में एक कैमियो रोल में देखा गया था। अब वो जल्द ही वेब सीरीज़रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम में आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वो अपने प्रोडक्शन की फिल्म मा इंटी बंघरम में भी दिखेंगी।वहीं, राज निदीमोरू अपने पार्टनर डीके के साथ द फैमिली मैन सीज़न 3 को लेकर वापस आ रहे हैं, जो अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा।
फैंस को फिलहाल इंतज़ार है किसी ऑफिशियल अनाउंसमेंट का।
Read More : Viral Girl Manisha : बिहार की वायरल गर्ल मनीषा को खुदके दूल्हे ने लूटा ! शादी के 10 दिन बाद हुआ कुछ ऐसा…



