LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Rajinikanth ने सीएम थलापति विजय को क्यों नहीं किया था बर्थडे विश? सुपरस्टार ने बताई पूरी सच्चाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > बॉलीवुड > Rajinikanth ने सीएम थलापति विजय को क्यों नहीं किया था बर्थडे विश? सुपरस्टार ने बताई पूरी सच्चाई
बॉलीवुडमनोरंजन

Rajinikanth ने सीएम थलापति विजय को क्यों नहीं किया था बर्थडे विश? सुपरस्टार ने बताई पूरी सच्चाई

Lokhit Kranti
Last updated: 2026-06-24 9:32 अपराह्न
By Lokhit Kranti 2 महीना ago
Share
Rajinikanth on Vijay Birthday Wish
Rajinikanth ने सीएम थलापति विजय को क्यों नहीं किया था बर्थडे विश? सुपरस्टार ने बताई पूरी सच्चाई
SHARE

Rajinikanth on Vijay Birthday Wish: तमिल सिनेमा और राजनीति की दुनिया में इन दिनों एक सवाल खूब चर्चा में था कि आखिर साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय को उनके जन्मदिन पर सार्वजनिक रूप से शुभकामनाएं क्यों नहीं दीं। 22 जून को विजय ने अपना 52वां जन्मदिन मनाया था और इस मौके पर देशभर से नेताओं, फिल्मी सितारों और लाखों प्रशंसकों ने उन्हें बधाई दी थी। लेकिन रजनीकांत की ओर से सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं आने के बाद तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं।

Contents
‘हमारी बात प्राइवेटली हो गई थी…’ रजनीकांत ने बताई वजहRajkumar Hirani: ‘3 इडियट्स 2’ पर बड़ा खुलासा, 20 साल बाद लौटेंगे रैंचो, राजू और फरहानक्या विजय से जलते हैं रजनीकांत?‘मैं राजनीति में नहीं हूं, फिर विजय से क्यों जलूंगा?’‘धर्मन’ को लेकर भी चर्चा में हैं सुपरस्टारफैंस को मिला बड़ा जवाब

अब इन तमाम चर्चाओं पर खुद रजनीकांत ने विराम लगा दिया है। अपनी आगामी फिल्म ‘धर्मन’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सुपरस्टार ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की और बताया कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से बधाई क्यों नहीं दी थी। उनके बयान के बाद विजय और रजनीकांत के रिश्तों को लेकर चल रही अटकलों पर भी काफी हद तक विराम लग गया है। (Rajinikanth on Vijay Birthday Wish)

‘हमारी बात प्राइवेटली हो गई थी…’ रजनीकांत ने बताई वजह

‘धर्मन’ के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम के दौरान मीडिया ने जब रजनीकांत से पूछा कि उन्होंने मुख्यमंत्री थलापति विजय को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं क्यों नहीं दीं, तो उन्होंने बेहद सहज अंदाज में जवाब दिया। रजनीकांत ने कहा, ‘मैंने उन्हें फोन पर शुभकामनाएं दे दी थीं. हमारी बात प्राइवेटली हो गई थी.’ सुपरस्टार के इस बयान ने साफ कर दिया कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से विजय को जन्मदिन की बधाई दी थी और सार्वजनिक पोस्ट न करने का मतलब किसी तरह की नाराजगी या दूरी नहीं था। (Rajinikanth on Vijay Birthday Wish)

Rajkumar Hirani: ‘3 इडियट्स 2’ पर बड़ा खुलासा, 20 साल बाद लौटेंगे रैंचो, राजू और फरहान

क्या विजय से जलते हैं रजनीकांत?

यह पहली बार नहीं है जब रजनीकांत और विजय के रिश्तों को लेकर चर्चाएं हुई हों। इससे पहले भी सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें सामने आई थीं, जिनमें दावा किया गया था कि रजनीकांत मुख्यमंत्री विजय की लोकप्रियता और राजनीतिक सफलता से खुश नहीं हैं। इन दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए रजनीकांत ने कुछ समय पहले चेन्नई स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट कहा था कि ऐसी बातें पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने कहा, ‘सोशल मीडिया पर ये अफवाहें फैलने लगीं कि मैंने कहा है कि विजय को मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहिए या फिर मैं दो पार्टियों को आपस में मिलाने की कोशिश कर रहा हूं.’ (Rajinikanth on Vijay Birthday Wish)

‘मैं राजनीति में नहीं हूं, फिर विजय से क्यों जलूंगा?’

रजनीकांत ने आगे कहा कि उन्होंने विजय के मुख्यमंत्री बनने की खबर सुनते ही उन्हें बधाई दी थी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दोनों के बीच किसी प्रकार की प्रतिस्पर्धा नहीं है। सुपरस्टार ने कहा, ‘मुख्यमंत्री बनते ही मैंने उन्हें बधाई दी. मैं तो राजनीति में हूं ही नहीं, तो फिर मैं विजय से क्यों जलूंगा?’ उन्होंने आगे कहा, ‘विजय और मेरे बीच 25 साल का फासला है. अगर हम दोनों आपस में मुकाबला करेंगे, तो ये अच्छा नहीं लगेगा.’ रजनीकांत के इन बयानों को उनके प्रशंसक काफी सकारात्मक रूप में देख रहे हैं। उनका मानना है कि सुपरस्टार ने एक बार फिर अपनी सादगी और परिपक्वता का परिचय दिया है। (Rajinikanth on Vijay Birthday Wish)

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

‘धर्मन’ को लेकर भी चर्चा में हैं सुपरस्टार

वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो रजनीकांत इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धर्मन’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म से उनका फर्स्ट लुक जारी किया गया, जिसमें वह एक खतरनाक और रहस्यमयी सर्जन के किरदार में नजर आए। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन अश्वथ मारिमुथु कर रहे हैं। फिल्म को कमल हासन के प्रोडक्शन हाउस राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले बनाया जा रहा है। फिल्म में रजनीकांत के अलावा सिमरन, राशि खन्ना और योगी बाबू जैसे लोकप्रिय कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है। (Rajinikanth on Vijay Birthday Wish)

फैंस को मिला बड़ा जवाब

रजनीकांत के ताजा बयान के बाद यह साफ हो गया है कि उनके और मुख्यमंत्री थलापति विजय के बीच किसी प्रकार का मनमुटाव नहीं है। सोशल मीडिया पर चल रही तमाम अफवाहों के बीच सुपरस्टार ने अपने शब्दों में स्थिति स्पष्ट कर दी है। अब फैंस दोनों दिग्गजों के बीच सम्मान और सौहार्दपूर्ण रिश्तों को देखकर खुश नजर आ रहे हैं। (Rajinikanth on Vijay Birthday Wish)

पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking

You Might Also Like

Lockupp 2: प्यार में हमेशा हार मिली… गौरव खन्ना की एंट्री से पहले आकांक्षा चमोला का दर्दनाक बयान

TV Celebrity News: ‘अगर अलग थे तो साथ क्यों दिखे?’ आकांक्षा-गौरव विवाद पर हिना खान और रुबीना दिलैक का बयान

Lock Upp Reality Show News: आकांक्षा चमोला ने राम कपूर को लेकर लिया बड़ा फैसला, बोलीं- सबसे पहले आपके पास आऊंगी

PM Modi Indonesia Visit: जकार्ता में PM मोदी के मुंह से गूंजा ‘कुछ कुछ होता है’, करण जौहर ने कहा- शुक्रिया

Maatrubhumi Movie: क्या जल्द रिलीज होगी ‘मातृभूमि’? सलमान खान के नए पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता

TAGGED:CM VijayRajinikanthRajinikanth NewsRajinikanth StatementThalapathy VijayVijay Birthday
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
गुरुग्राम अतिक्रमण अभियान, साइबर सिटी में डीटीपी टीम की कार्रवाई
हरियाणा

गुरुग्राम अतिक्रमण अभियान: साइबर सिटी में अवैध कब्जों पर सख्ती, RS भाठ बोले- ‘मैं कोई चुन्नू-मुन्नू अफसर नहीं’

Meena Chauhan By Meena Chauhan 1 दिन ago
खालिस्तान विरोधी गुरसिमरन मंड की पिटाई: सिखों ने घेरा अंबाला थाना, गिरफ्तार युवकों की रिहाई की मांग
झांसी: चुरारा से 500 कांवड़ियों का जत्था रवाना, ओरछा धाम में करेंगे जलाभिषेक
Digital Health Mission: ग्रामीण क्षेत्रों में कमजोर नेटवर्क बना बड़ी चुनौती
गाजियाबाद: हरिद्वार से स्केटिंग कर गंगाजल लाए नंदिनी-युग का ACP ने किया स्वागत
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?