3 Idiots Sequel: बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा फिल्मों में गिनी जाने वाली ‘3 इडियट्स’ के प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। करीब 17 साल पहले रिलीज हुई इस आइकॉनिक फिल्म का सीक्वल अब आधिकारिक तौर पर विकास के चरण में है। फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी ने पुष्टि की है कि ‘3 इडियट्स 2’ पर काम शुरू हो चुका है और इसकी शुरुआती स्क्रिप्ट तैयार की जा रही है।
सबसे खास बात यह है कि सीक्वल में नए किरदार नहीं, बल्कि वही पुराने और चर्चित चेहरे नजर आएंगे, जिन्होंने पहली फिल्म को यादगार बनाया था। यानी रैंचो, फरहान और राजू की तिकड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करेगी। हालांकि इस बार कहानी कॉलेज कैंपस की नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी के अगले पड़ाव की होगी। (3 Idiots Sequel)
‘3 इडियट्स 2’ में कौन-कौन होगा शामिल?
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राजकुमार हिरानी ने फिल्म के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट दिया। जब उनसे पूछा गया कि क्या नई फिल्म में नए किरदार होंगे या पुरानी कहानी आगे बढ़ेगी, तो उन्होंने साफ कहा, “वही सारे कैरेकटर्स होंगे. सभी सेम ही होंगे. ये टाइम लीप की तरह होगा, जैसे वो अब क्या कर रहे हैं? ये ‘3 इडियट्स’ 20 साल बाद होगा, इसलिए इन सभी कैरेक्टर्स की उम्र बढ़ चुकी होगी. अब वो कॉलेज में नहीं होंगे, बल्कि वो काम कर रहे होंगे, शादीशुदा (3 Idiots Sequel) और बच्चे वाले होंगे, फिर हम देखेंगे कि उनकी जिंदगी में क्या क्या होता है.” इस बयान से साफ हो गया है कि आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी के लोकप्रिय किरदार एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए लौटेंगे।
Padma Awards 2026 में ममूटी को मिला पद्म भूषण, अलका याज्ञनिक भी हुईं सम्मानित
कॉलेज से जिंदगी के नए सफर तक
पहली फिल्म में जहां रैंचो, फरहान और राजू इंजीनियरिंग कॉलेज की चुनौतियों और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते नजर आए थे, वहीं दूसरी फिल्म में उनकी जिंदगी के अगले चरण को दिखाया जाएगा। फिल्म में यह देखने को मिलेगा कि कॉलेज छोड़ने के दो दशक बाद ये तीनों दोस्त अपने-अपने जीवन में कहां पहुंच चुके हैं। करियर, परिवार, जिम्मेदारियां और बदलते समय के साथ उनकी सोच किस तरह बदली है, यही कहानी का मुख्य आधार हो सकता है। (3 Idiots Sequel)
स्क्रिप्ट पर तेजी से चल रहा काम
राजकुमार हिरानी ने यह भी बताया कि फिल्म अभी शुरुआती लेखन चरण में है। उन्होंने खुलासा किया कि लेखक अभिजात जोशी के साथ मिलकर वह स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘इस वक्त, अभिजात जोशी और मैं मुंबई से बाहर कहीं कैद हैं, और इसे लिखने की कोशिश (3 Idiots Sequel) कर रहे हैं. इसलिए मुझे लगता है कि हम अगले दो महीने में ये जान पाएंगे कि हम इसको शुरू कब कर सकेंगे.’ इससे संकेत मिलता है कि फिल्म को लेकर गंभीर तैयारी चल रही है, लेकिन इसकी शूटिंग शुरू होने में अभी कुछ समय लग सकता है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
आमिर खान को पसंद आया शुरुआती ड्राफ्ट
राजकुमार हिरानी ने बताया कि फिल्म का शुरुआती ड्राफ्ट आमिर खान को सुनाया जा चुका है। अभिनेता को कहानी का शुरुआती स्वरूप पसंद आया है, लेकिन स्क्रिप्ट पर अभी और काम किया जाना बाकी है। यानी मेकर्स जल्दबाजी में फिल्म नहीं बनाना चाहते, बल्कि दर्शकों की उम्मीदों पर (3 Idiots Sequel) खरा उतरने वाली मजबूत कहानी तैयार करने में जुटे हैं।
2009 में बनी थी ब्लॉकबस्टर
साल 2009 में रिलीज हुई ‘3 इडियट्स’ भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में शामिल है। फिल्म में आमिर खान ने रैंचो, आर माधवन ने फरहान और शरमन जोशी ने राजू का किरदार निभाया था। करीना कपूर खान और बोमन ईरानी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। करीब 55 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 350 करोड़ रुपये से ज्यादा रही थी। (3 Idiots Sequel)
क्यों खास है 3 Idiots Sequel?
‘3 इडियट्स’ सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, बल्कि एक पीढ़ी की सोच को प्रभावित करने वाली कहानी थी। ऐसे में इसका सीक्वल दर्शकों के लिए केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि पुरानी यादों को फिर से जीने का मौका भी होगा। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि राजकुमार हिरानी और उनकी टीम रैंचो, फरहान और राजू की नई कहानी को किस अंदाज में पर्दे पर लेकर आती है।




