Allu Arjun News : साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को तेलंगाना हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आज सुबह चंचलगुडा सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया है। एक्टर के पिता अल्लू अरविंद और ससुर कंचरला चंद्रशेखर उन्हें रिसीव करने पहुंचे थे। जेल से रिहाई के बाद वो अपने घर पहुंचे और सभी का धन्यवाद करते हुए कहने लगे की मैं कानून का सम्मान करता हूं। जो हादसा हुआ वो बेहद दुखद था। पीडित परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। मैं जांच में पूरा सहयोग करूंगा।
Allu Arjun News : अचानक हुई घटना
पीड़ित परिवार के प्रति दुख जताते हुए अल्लू अर्जुन ने कहा कि जिस महिला की जान गई है उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना है। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। मैं परिवार को हर संभव तरीके से सहायता देने के लिए मौजूद रहूंगा और इस कठिन समय में उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करूंगा। घटना के बारे में बात करते हुए अल्लू अर्जुन ने कहा कि यह अनजाने में हुआ था। जब मैं एक फिल्म देखने गया था, तो अचानक वो घटना घटी। यह जानबूझकर नहीं किया गया था। पिछले 20 सालों से मैं फिल्में देखने के लिए सिनेमाघर जा रहा हूं। यह हमेशा एक सुखद अनुभव रहा है, लेकिन इस बार चीजों ने एक अलग मोड़ ले लिया।
Allu Arjun News : अल्लू अर्जुन को किया गया था गिरफ्तार?
दरअसल, 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में ‘पुष्पा 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मचने के कार एक महिला की मौत हो गई थी। इसी मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन को देर रात गिरफ्तार किया गया था। अल्लू अर्जुन को 14 दिन की रिमांड पर भेजे जाने के बाद उन्हें शुक्रवार को चंचलगुडा सेंट्रल जेल ले जाया गया था। तेलंगाना हाई कोर्ट ने उन्हें 50,000 रुपये के निजी मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी थी। लेकिन इसके बाद भी उन्हें रात जेल में ही गुजारनी पड़ी, क्योंकि कथित तौर पर कहा गया था कि जमानत आदेश की प्रतियां ऑनलाइन अपलोड नहीं की गईं, जिसकी वजह से एक्टर को जेल में ही रात गुजारनी पड़ी थी।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/allu-arjun-arrested-news-actor-allu-arjun-arrested-in-sandhya-theater-case/



