LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Mamata Banerjee: मोदी-शाह की रणनीति के आगे फेल हुआ ममता बनर्जी का ‘खेला’, जानें अपने ही घर से कैसे बेगानी हो गईं दीदी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > पश्चिम बंगाल > Mamata Banerjee: मोदी-शाह की रणनीति के आगे फेल हुआ ममता बनर्जी का ‘खेला’, जानें अपने ही घर से कैसे बेगानी हो गईं दीदी
पश्चिम बंगाल

Mamata Banerjee: मोदी-शाह की रणनीति के आगे फेल हुआ ममता बनर्जी का ‘खेला’, जानें अपने ही घर से कैसे बेगानी हो गईं दीदी

Lokhit Kranti
Last updated: 2026-05-06 10:15 अपराह्न
By Lokhit Kranti 3 महीना ago
Share
Mamata Banerjee Defeat
Mamata Banerjee: मोदी-शाह की रणनीति के आगे फेल हुआ ममता बनर्जी का 'खेला', जानें अपने ही घर से कैसे बेगानी हो गईं दीदी
SHARE

Mamata Banerjee Defeat: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने भारतीय राजनीति में एक ऐसा भूचाल ला दिया है जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की थी। तृणमूल कांग्रेस (TMC) का अभेद्य किला कहे जाने वाले बंगाल में इस बार भाजपा की ऐसी सुनामी आई कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का अपना ‘घर’ यानी भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र भी उनके हाथ से निकल गया। भाजपा के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी एक बार फिर ममता के लिए ‘काल’ साबित हुए और उन्होंने दीदी को 15 हजार से अधिक मतों के अंतर से शिकस्त दी. यह हार केवल एक सीट की हार नहीं है, बल्कि बंगाल की सत्ता पर काबिज ममता बनर्जी के 15 साल के एकछत्र राज के अंत का आधिकारिक उद्घोष माना जा रहा है. (Mamata Banerjee Defeat)

Contents
ममता के लिए फिर बने ‘जायंट किलर’हिंदू वोटरों की गोलबंदी और ध्रुवीकरण का पलटवारविपक्ष को लगा बड़ा झटका

राजनीतिक पंडितों के अनुसार, ममता बनर्जी के लिए यह चुनाव किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। जिस भवानीपुर सीट ने 2021 में उन्हें मुख्यमंत्री बनाए रखने में संजीवनी का काम किया था, उसी जनता ने इस बार उन्हें नकार दिया. ममता बनर्जी हालांकि इस जनादेश को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं और इसे “वोटों की लूट” व “अनैतिक जीत” करार दे रही हैं. लेकिन हकीकत यह है कि बंगाल की जमीन पर भगवा लहराने का जश्न शुरू हो चुका है और दीदी अपने ही गढ़ में बेगानी हो गई हैं. आखिर वो कौन से समीकरण थे जिन्होंने टीएमसी के इस साम्राज्य को ताश के पत्तों की तरह बिखेर दिया? आइए विस्तार से समझते हैं। (Mamata Banerjee Defeat)

ममता के लिए फिर बने ‘जायंट किलर’

शुभेंदु अधिकारी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बंगाल की राजनीति में ममता बनर्जी को घेरने की कला उन्हें बखूबी आती है. 2021 के नंदीग्राम संग्राम के बाद अब भवानीपुर में भी उन्होंने दीदी को धूल चटा दी है. शुभेंदु की यह जीत भाजपा के लिए केवल एक सीट की बढ़त नहीं, बल्कि ममता बनर्जी के नेतृत्व पर सबसे बड़ा सवालिया निशान है. (Mamata Banerjee Defeat)

हिंदू वोटरों की गोलबंदी और ध्रुवीकरण का पलटवार

भाजपा ने इस बार बंगाल में ध्रुवीकरण के कार्ड को इस तरह खेला कि ममता बनर्जी का मुस्लिम वोट बैंक वाला गणित पूरी तरह फेल हो गया. बाकुरा, पूर्वी मेदनापुर, पुरुलिया और बर्धमान जैसे महत्वपूर्ण जिलों में टीएमसी का खाता तक नहीं खुल सका. मुस्लिम बहुल 160 सीटों पर नजर डालें तो पिछला प्रदर्शन दोहराना तो दूर, ममता बनर्जी की ताकत आधी रह गई। (Mamata Banerjee Defeat)

Read : बंगाल में दो मौतों के बाद चुनाव आयोग अलर्ट, DGP-SP को सख्त आदेश

पिछला रिकॉर्ड: 160 में से 129 सीटें.

2026 का नतीजा: महज 67 सीटें.

भाजपा की बढ़त: 160 में से 86 सीटों पर कब्जा.

ममता कैबिनेट का सफाया: 66 फीसदी मंत्री हारे

बंगाल में जनता का आक्रोश केवल मुख्यमंत्री तक सीमित नहीं था, बल्कि उनकी पूरी कैबिनेट को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा।

विनाशकारी आंकड़ा: ममता बनर्जी के 66 प्रतिशत मंत्री अपनी सीट बचाने में नाकाम रहे.

प्रभावित विभाग: वित्त, परिवहन, श्रम, बिजली और महिला एवं बाल विकास जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों के दिग्गजों को जनता ने घर भेज दिया.

यह आंकड़ा साफ तौर पर दर्शाता है कि बंगाल की जमीन पर बदलाव की जो चिंगारी धधक रही थी, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने समय रहते भांप लिया था. (Mamata Banerjee Defeat)

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

विपक्ष को लगा बड़ा झटका

ममता बनर्जी की यह हार केवल टीएमसी की हार नहीं है, बल्कि उस पूरे राष्ट्रीय विपक्ष के लिए करारा झटका है जो दीदी को मोदी के खिलाफ सबसे मजबूत चेहरे के रूप में देख रहा था. नतीजों ने साबित कर दिया कि अमित शाह का कॉन्फिडेंस महज चुनावी जुमला नहीं था, बल्कि जमीन पर बदल रहे मिजाज की टोह थी. (Mamata Banerjee Defeat)

पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking

You Might Also Like

Baruipur Gang Rape Case: बंगाल में 12 साल की लड़की के साथ वो हुआ जिसे सुन रूह कांप जाएगी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले आरोपियों के काले राज!

PM Modi Tribute: PM मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया नमन, 370 हटाने को बताया ऐतिहासिक फैसला

West Bengal Rath Yatra Grant: जगन्नाथ रथ यात्रा आयोजकों को 5 लाख, दुर्गा पूजा से अलग नई फंडिंग योजना लागू

West Bengal Public Property Law: तोड़फोड़ पर अब भारी पड़ेगी कीमत, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से तीन गुना वसूली, नहीं चुकाई रकम तो होगी नीलामी

‘क्या मैं मर गई हूं?’ बागियों पर भड़कीं ममता बनर्जी, खुद संभाली TMC की कमान

TAGGED:Bhawanipur Seat ResulMamata Banerjee DefeatSuvendu Adhikari WinnerWest Bengal Election Results 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Punjab Voter List Revision
पंजाब

Punjab Voter List Revision के पहले चरण में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

Meena Chauhan By Meena Chauhan 4 दिन ago
Today eNewspaper | 07 August 2026 Breaking News & Headlines
KCC Loan मुद्दे पर लोकसभा में उठी किसानों की आवाज
Muzaffarnagar Police ने कांवड़ सेवा शिविर मामले पर दी स्पष्ट जानकारी
Meerut News: सेंटल्यूक्स उपकेंद्र में आयोजित हुआ विशेष सुरक्षा प्रशिक्षण
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?