Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी भीषण युद्ध अब एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गया है जहां कूटनीति के अजीबोगरीब रंग देखने को मिल रहे हैं। व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप की वापसी के बाद से यूक्रेन को मिलने वाली अमेरिकी सैन्य मदद में आई भारी कमी ने कीव की चिंताएं बढ़ा दी हैं। ऐसे में खबर है कि राष्ट्रपति जेलेंस्की का प्रशासन ट्रंप को लुभाने के लिए एक बेहद चौंकाने वाला कदम उठा रहा है। ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेनी अधिकारियों ने अनौपचारिक बातचीत के दौरान डोनबास इलाके के एक बड़े हिस्से का नाम बदलकर ‘डोनीलैंड’ (Donnyland) रखने का प्रस्ताव दिया है।
इस ‘डोनीलैंड’ का क्षेत्रफल ग्रेटर लंदन से लगभग तीन से चार गुना बड़ा बताया जा रहा है। कीव के रणनीतिकारों का मानना है कि ट्रंप का नाम इस क्षेत्र के साथ जोड़ने से अमेरिकी राष्ट्रपति का झुकाव यूक्रेन की ओर बढ़ सकता है और वह रूस की क्षेत्रीय मांगों के खिलाफ कड़ा रुख अपना सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस प्रस्तावित मिनी-स्टेट के लिए एक राष्ट्रगान और सुनहरे-हरे रंग के झंडे का ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया गया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस कदम को ट्रंप प्रशासन को रूस के खिलाफ खड़ा करने की एक हताश कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। (Russia Ukraine War)
क्या है ‘डोनीलैंड’ का पूरा गणित?
यह विवादित इलाका लगभग 80*65 किलोमीटर का है, जो फिलहाल यूक्रेन के नियंत्रण में है। यूक्रेनी अनुमानों के अनुसार, यहां करीब 1.90 लाख लोग रहते हैं। कूटनीतिक हलकों में चर्चा है कि ट्रंप के नाम का इस्तेमाल एक ‘ब्रैंड’ के तौर पर किया जा रहा है ताकि अमेरिकी राष्ट्रपति को इस इलाके की रक्षा करने के लिए भावनात्मक और राजनीतिक रूप से जोड़ा जा सके। वार्ताकारों का मानना है कि यदि ट्रंप को लगेगा कि उनके नाम पर बना कोई क्षेत्र खतरे में है, तो वह मॉस्को पर सीजफायर के लिए दबाव बना सकते हैं। (Russia Ukraine War)
ChatGPT से तैयार हुआ राष्ट्रगान और झंडा!
रिपोर्ट्स में एक हैरान करने वाला दावा यह भी किया गया है कि एक यूक्रेनी वार्ताकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ChatGPT) की मदद से ‘डोनीलैंड’ का खाका तैयार किया है। इसमें न केवल क्षेत्र का नाम बल्कि वहां का संभावित राष्ट्रगान और झंडे का डिजाइन भी शामिल है। हालांकि, कइयों का मानना है कि यह प्रस्ताव शुरुआती तौर पर एक मजाक या ‘आइस-ब्रेकर’ के रूप में लिया गया था, ताकि गंभीर बातचीत के दौरान अमेरिकी प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया जा सके। (Russia Ukraine War)

विवादित डोनबास और शांति की राह में अड़चन
डोनबास का यह हिस्सा पिछले चार सालों से युद्ध का मुख्य केंद्र रहा है। रूस इस पर अपना पूर्ण कानूनी नियंत्रण चाहता है, जबकि यूक्रेन अपनी जमीन का एक इंच हिस्सा भी छोड़ने को तैयार नहीं है। इस गतिरोध को तोड़ने के लिए ‘डोनीलैंड’ के अलावा अन्य विकल्पों पर भी विचार किया गया है, जैसे कि इसे एक ‘फ्री इकोनॉमिक जोन’ या ‘डि-मिलिटराइज्ड जोन’ (DMZ) घोषित करना। लेकिन ट्रंप की ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति के बीच यूक्रेन को लगता है कि केवल व्यक्तिगत प्रशंसा और ‘डोनीलैंड’ जैसे प्रस्ताव ही वॉशिंगटन का रुख बदल सकते हैं।(Russia Ukraine War)
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
रूस की प्रतिक्रिया और भविष्य की अनिश्चितता
रूस ने हमेशा डोनबास पर अपने दावों को ऐतिहासिक बताया है। ऐसे में ‘डोनीलैंड’ जैसा कोई भी नाम रूस को उकसा सकता है। हालांकि यूक्रेन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मीडिया में इस खबर ने सनसनी मचा दी है। क्या एक नाम बदलने से युद्ध की दिशा बदल जाएगी? या फिर यह यूक्रेन की गिरती सैन्य ताकत और अंतरराष्ट्रीय समर्थन हासिल करने की छटपटाहट का प्रतीक है? यह आने वाला वक्त ही बताएगा। (Russia Ukraine War)
पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking



