Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में 23 जनवरी को हुई बर्फबारी के बाद बीते तीन दिनों से मौसम अपेक्षाकृत शांत बना हुआ था, लेकिन अब यह खामोशी टूटने वाली है। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, इन दो दिनों के दौरान गरज के साथ बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने और ओले गिरने की संभावना जताई गई है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।
Uttarakhand Weather विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Uttarakhand Weather विज्ञान केंद्र द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार 27 और 28 जनवरी को उत्तराखंड के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट लागू रहेगा। इस दौरान मध्यम से तेज बारिश, ओलावृष्टि और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। विभाग ने आशंका जताई है कि इस बदले मौसम का असर बागवानी, कृषि और खड़ी फसलों पर पड़ सकता है। ओलावृष्टि से फलों की फसलों को विशेष नुकसान होने की संभावना है। इसके अलावा बिजली गिरने की घटनाओं को लेकर भी सतर्क रहने की अपील की गई है।
READ: देहरादून से जुड़ा है भारतीय संविधान का ऐतिहासिक अध्याय, यहीं छपी थीं पहली प्रतियां
Uttarakhand Weather विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। ओलावृष्टि के समय खुले में मौजूद लोगों और मवेशियों को चोट लगने का खतरा बना रहता है।
27 जनवरी से बिगड़ेंगे हालात, इन जिलों में ज्यादा असर
27 जनवरी को जिन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, उनमें देहरादून, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत शामिल हैं। इन जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। वहीं 28 जनवरी को नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा, जहां मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। पर्वतीय जिलों में तापमान में गिरावट आने से ठंड और बढ़ने की संभावना है, जिससे आम जनजीवन के साथ-साथ यातायात भी प्रभावित हो सकता है।
उत्तराखंड की बड़ी खबर देखने के लिये क्लिक करे
कई जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी
ऑरेंज अलर्ट के अलावा Uttarakhand Weather विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट भी घोषित किया है। 27 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
READ: गंगोत्री धाम में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक, मंदिर समिति के फैसले से बढ़ी धार्मिक बहस
वहीं 28 जनवरी को उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, हरिद्वार, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मौसम अचानक करवट बदल सकता है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
31 जनवरी तक ऐसे रहेगा Uttarakhand Weather का हाल
Uttarakhand Weather विभाग के अनुसार दो दिनों की सक्रियता के बाद 29 जनवरी को मौसम कुछ हद तक शांत हो सकता है। इस दिन उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
Latest News Update Uttar Pradesh News,उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
30 जनवरी को प्रदेशभर में मौसम के पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि महीने के आखिरी दिन यानी 31 जनवरी को एक बार फिर मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दिन उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
सावधानी ही सबसे बेहतर उपाय
Uttarakhand Weather विभाग और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में जाने से पहले मौसम की ताजा जानकारी जरूर लें। किसान, बागवान और पशुपालक भी मौसम को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतें। आने वाले दिनों में Uttarakhand Weather का यह उतार-चढ़ाव उत्तराखंड में सर्दी के असर को और तेज कर सकता है।
पढ़े ताजा अपडेट: Hindi News, Today Hindi News, Breaking News



