LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Shantikunj Centenary: शांतिकुंज शताब्दी समारोह का भव्य शुभारंभ… साधना, सेवा और संस्कार का संदेश, सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री शेखावत हुए शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > उत्तराखंड > Shantikunj Centenary: शांतिकुंज शताब्दी समारोह का भव्य शुभारंभ… साधना, सेवा और संस्कार का संदेश, सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री शेखावत हुए शामिल
उत्तराखंड

Shantikunj Centenary: शांतिकुंज शताब्दी समारोह का भव्य शुभारंभ… साधना, सेवा और संस्कार का संदेश, सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री शेखावत हुए शामिल

Lokhit Kranti
Last updated: 2026-01-18 6:46 pm
Lokhit Kranti Published 2026-01-18
Share
Shantikunj Centenary
Shantikunj Centenary: शांतिकुंज शताब्दी समारोह का भव्य शुभारंभ... साधना, सेवा और संस्कार का संदेश, सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री शेखावत हुए शामिल
SHARE

Shantikunj Centenary: विश्वविख्यात आध्यात्मिक संस्था Shantikunj Centenary  समारोह की विधिवत शुरुआत रविवार को हरिद्वार के बैरागी कैंप मैदान में भव्य रूप से हुई। इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कार्यक्रम में शिरकत कर आयोजन की गरिमा बढ़ाई। ध्वज वंदन के साथ शांतिकुंज की संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा और अखंड दीपक के शताब्दी वर्ष का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

Shantikunj Centenary अवसर पर देश-विदेश से आए हजारों साधक, कार्यकर्ता और अनुयायी कार्यक्रम में शामिल हुए। आध्यात्मिक ऊर्जा और सामूहिक साधना से ओत-प्रोत यह शताब्दी समारोह 23 जनवरी तक चलेगा, जिसमें विविध सांस्कृतिक, वैचारिक और साधनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Latest News Update Uttar Pradesh News,उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

मुख्यमंत्री ने साधकों का किया अभिनंदन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने Shantikunj Centenary पहुंचे सभी साधकों और अतिथियों का स्वागत करते हुए गायत्री परिवार के योगदान की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार से प्राप्त वेद मंत्र और विचार जीवन को सकारात्मक दिशा देने की शक्ति देते हैं। इनसे प्रेरणा और ऊर्जा लेकर व्यक्ति अपने जीवन को श्रेष्ठ बना सकता है।

READ MORE: Uttarkashi Tunnel Closure: उत्तरकाशी में विकास पर पर्यावरण भारी…. 14 किलोमीटर की सुरंगें बंद करने पर सरकार का बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री ने कहा कि Shantikunj Centenary समारोह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि माता भगवती देवी शर्मा के तपस्वी जीवन, निःस्वार्थ सेवा और अखंड साधना के प्रति राष्ट्र की भावपूर्ण कृतज्ञता की अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि माताजी का संपूर्ण जीवन त्याग, बलिदान और साधना की वह प्रकाश-ज्योति है, जिसने असंख्य लोगों को जीवन का सही मार्ग दिखाया।

गायत्री परिवार को सीमाओं में नहीं बांधा जा सकता

सीएम धामी ने कहा कि गायत्री परिवार किसी एक संगठन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युग चेतना का वह प्रवाह है जो व्यक्ति से समाज और समाज से राष्ट्र के उत्थान की ओर अग्रसर करता है। उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ और आदि कैलाश जैसे तीर्थस्थल भारत की आत्मा की धड़कन हैं। ऐसे पावन वातावरण में आयोजित शांतिकुंज का शताब्दी समारोह भारतीय संस्कृति, संस्कार और साधना परंपरा के नवजागरण का संदेश देता है।

READ MORE: Har Ki Pauri: हर की पैड़ी पर लगे पोस्टर से भड़के ओवैसी,धामी सरकार पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा?

नवयुग निर्माण में मील का पत्थर बनेगा समारोह- शेखावत

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा, साधना और संस्कार के त्रिवेणी संगम के रूप में यह शताब्दी समारोह नवयुग के निर्माण में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि विश्व की महान सभ्यताओं का निर्माण हमेशा सामूहिक चरित्र निर्माण से हुआ है।

शेखावत ने कहा कि जब समाज के व्यक्ति नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सेवा भाव को अपने जीवन का आधार बनाते हैं, तभी सशक्त संस्कृति और स्थायी सभ्यता का निर्माण संभव होता है। शांतिकुंज का यह जनशताब्दी समारोह समाज में इसी सामूहिक चेतना को जाग्रत करने का प्रयास है।

Latest News Update Uttar Pradesh News,उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

खोए हुए दायित्वों की पुनः खोज का अवसर- डॉ. चिन्मय पण्ड्या

देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि यह Shantikunj Centenary समारोह किसी वैराग्यपूर्ण एकांत तपोभूमि तक सीमित नहीं है। उन्होंने इसे युगऋषि पूज्य आचार्यश्री का “खोया-पाया विभाग” बताते हुए कहा कि यहां व्यक्ति स्वयं को और अपने सामाजिक दायित्वों को दोबारा पहचानता है।

उन्होंने कहा कि यह Shantikunj Centenary सौभाग्य किसी के द्वार पर खड़ा होकर प्रतीक्षा नहीं करता, बल्कि यह आयोजन स्वयं अपने सौभाग्य का द्वार खोलने का अवसर देता है। शांतिकुंज का शताब्दी समारोह व्यक्ति को आत्मचिंतन और आत्मनिर्माण की प्रेरणा देता है।

उत्तराखंड की बड़ी खबर देखने के लिये क्लिक करे

यूसीसी पर भी बोले मुख्यमंत्री धामी

Shantikunj Centenary कार्यक्रम के दौरान आगामी 27 जनवरी को उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू किए जाने के एक वर्ष पूरे होने को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जिसने यूसीसी कानून को लागू किया। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 44 में इसकी भावना निहित है और इसे धरातल पर उतारने का कार्य उत्तराखंड सरकार ने किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूसीसी लागू होने की वर्षगांठ उत्तराखंड के लिए एक विशेष और ऐतिहासिक दिन होगी, जिसे राज्य गर्व के साथ स्मरण करेगा।

पढ़े ताजा अपडेट:  Hindi News, Today Hindi News, Breaking News

You Might Also Like

Uttarakhand Heavy Rain: हरिद्वार में बारिश बनी आफत, हाईवे पर धंसी पुलिया, जलभराव में फंसी बस और कारें, कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित

Uttarakhand School Holiday: भारी बारिश के बीच कई जिलों में स्कूल बंद, टिहरी में भूस्खलन से इमारत ढही, प्रशासन हाई अलर्ट पर

उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी, Orange Alert के बीच मसूरी में 100 साल पुराना पेड़ गिरा, उत्तरकाशी में भूस्खलन से हाईवे प्रभावित

Ramganga River Blockage: पिथौरागढ़ में बड़ा खतरा! पहाड़ी दरकने से रुकी रामगंगा नदी, 600 मीटर लंबी झील बनी, कई गांवों पर मंडराया संकट

Badrinath Offering Case: बदरीनाथ चढ़ावा विवाद ने लिया कानूनी मोड़, BKTC कर्मी प्रमोद नौटियाल पर FIR दर्ज, पुलिस और विभागीय जांच साथ-साथ

TAGGED:Bairagi Camp HaridwarDev Sanskriti UniversityGajendra Singh ShekhawatGayatri family HaridwarGayatri ParivarHaridwar spiritual eventPushkar Singh DhamiShantikunj celebrationShantikunj centenaryspiritual centenary event
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Bharat Encounter
बिहार

Bharat Encounter मामले में बड़ा एक्शन, STF जवान गिरफ्तार

News Desk News Desk 2026-07-31
Jhansi Encounter: संजय सिंह हत्याकांड का दूसरा इनामी शूटर गिरफ्तार
Premanand Maharaj के लिए निकली अनोखी दंडवत कांवड़ यात्रा
Snake Bite Jhansi: बेड पर सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा
Bihar News में IGIMS से मरीजों के लिए बड़ी खुशखबरी
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?