By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Ghaziabad News : बजट खपाने के लिए मर्लिन सोसाइटी के आगे नगर निगम ने कराया पक्का निर्माण, जनता के लिए नहीं कोई रास्ता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > गाजियाबाद > Ghaziabad News : बजट खपाने के लिए मर्लिन सोसाइटी के आगे नगर निगम ने कराया पक्का निर्माण, जनता के लिए नहीं कोई रास्ता
गाजियाबाद

Ghaziabad News : बजट खपाने के लिए मर्लिन सोसाइटी के आगे नगर निगम ने कराया पक्का निर्माण, जनता के लिए नहीं कोई रास्ता

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-04-28 2:25 अपराह्न
Lokhit Kranti Published 2025-04-28
Share
Ghaziabad News
Ghaziabad News: To use up the budget, the Municipal Corporation has constructed a permanent structure in front of Merlin Society
SHARE

Ghaziabad News : नगर निगम गाजियाबाद द्वारा वसुंधरा सेक्टर 13 स्थित बहुमंज़िला मर्लिन सोसाइटी के ठीक सामने सड़क किनारे खाली पड़ी जमीन पर लाखों रुपये खर्च कर कराई गई चारदीवारी, तार फेंसिंग, समरसेबिल पंप स्थापना और घास लगवाने जैसी गतिविधियां एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। यह निर्माण ऐसे समय में किया गया है जब आसपास के लोगों को इससे कोई प्रत्यक्ष लाभ नहीं है और इस स्थान पर आम जनता के प्रवेश के लिए न कोई रास्ता छोड़ा गया है, न ही इसे सार्वजनिक उपयोग के लिए खोला गया है।

Ghaziabad News : सिंचाई की व्यवस्था नहीं होने से हरित पट्टी सूखी
वहीं दूसरी ओर, वसुंधरा सेक्टर 19 से सेक्टर 1 तक लगभग 5.5 किलोमीटर लंबा मुख्य सेंट्रल वर्ज देखरेख के अभाव में बदहाल अवस्था में पहुंच चुका है। यहां नगर निगम द्वारा पूर्व में लगाए गए समरसेबिल पंप या तो काम नहीं कर रहे या फिर उनकी मोटरें चोरी हो चुकी हैं। हरियाली के लिए जरूरी सिंचाई की कोई व्यवस्था नहीं होने से यह हरित पट्टी सूख चुकी है। लेकिन ये मामला तब और गंभीर हो जाता है जब यह तथ्य सामने आता है कि 18 जून 2023 को मर्लिन सोसाइटी में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई थी, जिसमें फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने इसी खाली स्थान पर खड़े होकर आग पर काबू पाया था। उस हादसे के बाद यह माना गया था कि आवास विकास परिषद इस क्षेत्र की ज़रूरतों के प्रति संवेदनशील हो गया है। लेकिन अब उसी जीवनरक्षक खाली भूमि पर नगर निगम द्वारा पक्के निर्माण ने आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव कार्यों को कठिन बना दिया है।

Ghaziabad News : उठते हैं कई सवाल ?
स्थानीय निवासियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा इस निर्माण को लेकर नगर निगम से कुछ गंभीर सवाल पूछे जा रहे हैं। जैसे- क्या इस निर्माण की स्वीकृति आवास विकास परिषद से ली गई थी? क्या निर्माण से पहले किसी प्रकार की सार्वजनिक प्रतिक्रिया या जन-सुनवाई आयोजित की गई? क्या किसी हितधारक या स्थानीय निवासियों से परामर्श किया गया? यह स्थिति एक बार फिर सरकार और नगर निकायों की बिना समन्वय और पारदर्शिता के काम करने की प्रवृत्ति को उजागर करती है। नगर निगम की इस परियोजना को बजट समाप्ति के बहाने से जोड़कर देखा जा रहा है, जिससे जनता के पैसों का गलत इस्तेमाल स्पष्ट होता है।

Ghaziabad News : अवैध निर्माण और नियमों की अनदेखी
जानकारी के अनुसार, मर्लिन सोसाइटी में बिल्डर द्वारा किया गया अधिकांश निर्माण पहले ही अवैध घोषित किया जा चुका है और इस पर आवास विकास परिषद कार्रवाई कर चुकी है। इसके बावजूद, नगर निगम द्वारा उसी क्षेत्र में बिना स्पष्ट अनुमति के निर्माण करना उत्तर प्रदेश रोड कंट्रोल एक्ट 1964 और अन्य शहरी विकास नियमों का उल्लंघन हो सकता है।

Ghaziabad News : जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज
स्थानीय निवासियों द्वारा इस पूरे मामले को लेकर जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गई है और उम्मीद जताई जा रही है कि उच्च अधिकारी इस विवादित निर्माण पर जांच बैठाएंगे। लेकिन यह मामला न केवल शहर की योजना और आपातकालीन प्रबंधन की कमियों को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि किस तरह बिना जनहित को ध्यान में रखे निर्णय लिए जा रहे हैं, जिनका असर भविष्य में गंभीर हो सकता है।

 

You Might Also Like

Ghaziabad Crime News: शक ने उजाड़ दिया घर… पत्नी और दोस्त को गोलियों से भूनकर पति फरार

Harish Rana News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद CM योगी ने हरीश राणा के परिवार को दी 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

Ghaziabad News: लंबे इंतजार के बाद आया फैसला, सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की मंजूरी

CM Yogi News: आज CM योगी गाजियाबाद पहुंचे ,अकेले बैठक में की अहम बातें

UP Ghaziabad News: गाजियाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन! सलीम हमले का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Ayatollah Ali Khamenei
अंतर्राष्ट्रीय

Ayatollah Ali Khamenei: जंग का खौफ या तख्तापलट का डर! अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार पर क्यों खामोश है तेहरान?

Rupam Rupam 2026-04-19
UP Weather Update: अगले 48-72 घंटे में बदलेगा मौसम, मिलेगी गर्मी से राहत
Vaishakh Amavasya 2026: वैशाख अमावस्या 2026 कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
PM Modi: ‘महिलाओं के सपनों को कुचल दिया…’, महिला आरक्षण बिल पास न होने पर भड़के PM मोदी
Aparna Yadav Protest News: महिला आरक्षण पर बवाल! अपर्णा यादव का आधी रात विरोध, सियासत में मचा तूफान
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?