PM Modi On women reservation bill: महिला आरक्षण बिल संसद में पास न हो पाने के बाद देश की राजनीति में बड़ा तूफान खड़ा हो गया है। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने इस मुद्दे पर विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला है और इसे महिलाओं के सपनों के साथ ‘नाइंसाफी’ बताया है। उन्होंने देश की महिलाओं से माफी मांगते हुए कहा कि सरकार की पूरी कोशिशों के बावजूद यह ऐतिहासिक कदम सफल नहीं हो सका।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह सिर्फ एक बिल की हार नहीं है, बल्कि देश की आधी आबादी की उम्मीदों को झटका लगा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह ‘स्वार्थी राजनीति’ का परिणाम है, जिसमें महिलाओं के अधिकारों को नजरअंदाज किया गया। (PM Modi On women reservation bill)
‘महिलाओं के सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया’
पीएम मोदी ने कहा, ‘आज, भारत का हर नागरिक देख रहा है कि भारत की महिलाओं के आगे बढ़ने को कैसे रोका गया है. देश की महिलाओं के सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया है, और हमारी पूरी कोशिशों के बावजूद, हम कामयाब नहीं हो सके.’ उन्होंने इस बिल को महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बेहद जरूरी बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य किसी से अधिकार छीनना नहीं, बल्कि महिलाओं को बराबरी का मौका देना था। (PM Modi On women reservation bill)
Also Read: महिला आरक्षण पर बवाल! अपर्णा यादव का आधी रात विरोध, सियासत में मचा तूफान
कांग्रेस, DMK, TMC और SP पर सीधा आरोप
प्रधानमंत्री ने Indian National Congress, Dravida Munnetra Kazhagam, Trinamool Congress और Samajwadi Party जैसे दलों को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, ‘महिलाओं ने देखा है कि कैसे कांग्रेस, TMC और DMK जैसी पार्टियों ने महिला सशक्तिकरण के खिलाफ ‘अपनी मतलबी राजनीति का जश्न मनाया.’ पीएम ने विपक्ष पर ‘संविधान का अपमान’ करने का भी आरोप लगाया और कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करना एक गंभीर गलती है, जिसकी सजा जनता जरूर देगी। (PM Modi On women reservation bill)
‘मैं देश की सभी महिलाओं से माफी मांगता हूं’
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में भावुक होते हुए कहा, ‘मैं देश की सभी महिलाओं से माफी मांगता हूं.’ उन्होंने आगे कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि देश के भविष्य से जुड़ा सवाल है। उन्होंने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके अधिकारों के लिए लगातार प्रयास करती रहेगी। (PM Modi On women reservation bill)
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
परिवारवाद और राजनीति पर निशाना
पीएम मोदी ने परिवारवादी पार्टियों पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि ऐसी पार्टियां नहीं चाहतीं कि महिलाएं आगे बढ़ें, क्योंकि इससे उनकी ‘मतलबी राजनीति’ खत्म हो सकती है। उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद थी कि कांग्रेस अपनी पिछली गलतियों को सुधारेगी, लेकिन उसने नया इतिहास लिखने का मौका गंवा दिया.’ (PM Modi On women reservation bill)
नॉर्थ-साउथ राजनीति पर भी उठाए सवाल
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर देश को बांटने वाली राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नॉर्थ-साउथ विभाजन का मुद्दा उठाकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘एक महिला सब कुछ भूल जाती है, लेकिन अपनी बेइज्जती नहीं; कांग्रेस और उसके साथियों की यह बेइज्जती हमेशा हर महिला के दिल में रहेगी.’ (PM Modi On women reservation bill)
‘हमारा प्रयास रुकेगा नहीं’
अपने संबोधन के अंत में पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि यह लड़ाई यहीं खत्म नहीं होगी। उन्होंने कहा, ‘मैं जानता हूं कि आज मेरे देश की माताएं, बहनें, बेटियां… आप सभी दुखी हैं. मैं भी आपके इस दुख में दुखी हूं, लेकिन हमारा प्रयास रुकेगा नहीं, हमारा प्रयास थमेगा नहीं, हमारा आत्मबल अजेय है.’ उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में फिर से इस दिशा में कदम उठाए जाएंगे और महिलाओं के सपनों को पूरा करने का संकल्प जारी रहेगा। (PM Modi On women reservation bill)
पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking



