LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: PM Modi: पहले गले लगाया, फिर छुए पैर… बंगाल में पीएम मोदी का संस्कार वाला अंदाज वायरल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > पश्चिम बंगाल > PM Modi: पहले गले लगाया, फिर छुए पैर… बंगाल में पीएम मोदी का संस्कार वाला अंदाज वायरल
पश्चिम बंगालराष्ट्रीय

PM Modi: पहले गले लगाया, फिर छुए पैर… बंगाल में पीएम मोदी का संस्कार वाला अंदाज वायरल

Lokhit Kranti
Last updated: 2026-05-09 12:57 अपराह्न
By Lokhit Kranti 3 महीना ago
Share
PM Modi Touches Feet of Makhanlal
PM Modi: पहले गले लगाया, फिर छुए पैर... बंगाल में पीएम मोदी का संस्कार वाला अंदाज वायरल
SHARE

PM Modi Touches Feet of Makhanlal: कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित पश्चिम बंगाल की पहली बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शनिवार को एक बेहद भावुक दृश्य देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही मंच पर पहुंचे, उन्होंने वहां बैठे 98 वर्षीय वरिष्ठ भाजपा नेता माखनलाल सरकार के पैर छुए। इसके बाद पीएम मोदी ने उन्हें गले लगाया, शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और काफी देर तक उनसे बातचीत करते नजर आए।

Contents
कौन हैं माखनलाल सरकार?बीजेपी को बंगाल में खड़ा करने में निभाई बड़ी भूमिकापीएम मोदी ने शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानितपश्चिम बंगाल में पहली बीजेपी सरकार का गठनदेश-विदेश से पहुंचे समर्थक

इस दृश्य को देखकर समारोह में मौजूद हजारों लोग भावुक हो गए। कई लोगों को शुरुआत में समझ ही नहीं आया कि आखिर प्रधानमंत्री किस बुजुर्ग नेता को इतना सम्मान दे रहे हैं। लेकिन जैसे ही माखनलाल सरकार की पहचान सामने आई, पूरा मैदान तालियों और नारों से गूंज उठा।

कौन हैं माखनलाल सरकार?

माखनलाल सरकार पश्चिम बंगाल में बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे हैं। उन्होंने 1952 में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ गिरफ्तारी दी थी। इतना ही नहीं, जम्मू-कश्मीर के लाल चौक पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ तिरंगा फहराने वालों में भी उनका नाम शामिल रहा है। आजाद भारत में हुए कई राष्ट्रवादी आंदोलनों में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई। जब पश्चिम बंगाल में वामपंथी दलों का दबदबा था और बीजेपी बेहद कमजोर स्थिति में थी, तब भी माखनलाल सरकार जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में जुटे रहे। (PM Modi Touches Feet of Makhanlal)

बीजेपी को बंगाल में खड़ा करने में निभाई बड़ी भूमिका

1980 में बीजेपी की स्थापना के बाद माखनलाल सरकार को पश्चिमी दीनाजपुर का कोऑर्डिनेटर बनाया गया था। उस दौर में उन्होंने दार्जिलिंग समेत कई इलाकों में पार्टी संगठन को मजबूत किया। बताया जाता है कि उन्होंने महज एक साल के भीतर करीब 10 हजार लोगों को बीजेपी से जोड़ा था। 1981 से लगातार उन्होंने जिला अध्यक्ष समेत कई अहम संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभाली। बीजेपी नेताओं का मानना है कि आज बंगाल में पार्टी जिस मुकाम पर पहुंची है, उसमें माखनलाल सरकार जैसे पुराने कार्यकर्ताओं की दशकों की मेहनत शामिल है। (PM Modi Touches Feet of Makhanlal)

Suvendu Adhikari Oath: पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार, सुवेंदु अधिकारी बने मुख्यमंत्री

पीएम मोदी ने शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

प्रधानमंत्री मोदी ने मंच पर माखनलाल सरकार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बातचीत होती रही। पीएम मोदी के इस व्यवहार को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ‘संस्कार और संगठन के प्रति सम्मान’ बताया। सोशल मीडिया पर भी यह तस्वीर तेजी से वायरल हो गई। लोग इसे भारतीय राजनीति का ‘सबसे भावुक पल’ बता रहे हैं। (PM Modi Touches Feet of Makhanlal)

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

पश्चिम बंगाल में पहली बीजेपी सरकार का गठन

इसी समारोह में बीजेपी विधायक दल के नेता सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आरएन रवि ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सुवेंदु अधिकारी के साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, निसिथ प्रमाणिक और क्षुदीराम टुडू ने मंत्री पद की शपथ ली। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। (PM Modi Touches Feet of Makhanlal)

देश-विदेश से पहुंचे समर्थक

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पूरा कोलकाता भगवामय नजर आया। ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह से ही बीजेपी समर्थकों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। उत्तर बंगाल, झारखंड और देश के कई राज्यों के अलावा विदेशों से भी समर्थक इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनने पहुंचे। मैदान में ‘जय श्री राम’ के नारों के बीच लोक संगीत, छऊ नृत्य और जनजातीय प्रस्तुतियों ने माहौल को सांस्कृतिक रंग दिया। बीजेपी समर्थकों के बीच बंगाल का प्रसिद्ध नाश्ता ‘झालमुड़ी’ भी आकर्षण का केंद्र बना रहा। (PM Modi Touches Feet of Makhanlal)

पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking

You Might Also Like

NEET Paper Leak: पीएम मोदी ने दिए सख्त कार्रवाई के संकेत, जल्द आएगा नया कानून

Hydrogen Train: जींद से सोनीपत के बीच दौड़ी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जानें रूट, किराया और टाइमिंग

Punjab News: पीएम मोदी के दौरे से पहले सचिवालय को बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

PM Modi के चंडीगढ़ दौरे को लेकर मोहाली में ट्रैफिक एडवाइजरी, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

PM Modi Australia Visit: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, बढ़ेगी सैन्य विमानों की तैनाती

TAGGED:amit shahBengal PoliticsBJP Bengal VictoryBJP Oath CeremonyBrigade Parade GroundMakhanlal SarkarNarendra Modi Newspm modiSuvendu AdhikariWest Bengal BJP Government
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Sultanganj Kanwar Yatra
बिहार

Sultanganj Kanwar Yatra: पहली सोमवारी पर उमड़ेगा आस्था का महासागर

Meena Chauhan By Meena Chauhan 6 दिन ago
Punjab Voter List Revision के पहले चरण में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
Haryana Tiranga Yatra की तैयारियां तेज, 9 से 17 अगस्त तक होंगे कार्यक्रम
Ghaziabad Kanwar Yatra: रात्रि में भी जगमगाया कावड़ मार्ग
Jhansi News: फोन पर बात के बाद राजमिस्त्री ने उठाया खौफनाक कदम
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?