LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Bengal Crime News: शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में बड़ा एक्शन, मेन शूटर राजकुमार सिंह गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > पश्चिम बंगाल > Bengal Crime News: शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में बड़ा एक्शन, मेन शूटर राजकुमार सिंह गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल

Bengal Crime News: शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में बड़ा एक्शन, मेन शूटर राजकुमार सिंह गिरफ्तार

Lokhit Kranti
Last updated: 2026-05-19 3:13 अपराह्न
By Lokhit Kranti 3 महीना ago
Share
SHARE

Chandranath Rath Murder Case: पश्चिम बंगाल की राजनीति से जुड़े चर्चित Chandranath Rath Murder Case में सीबीआई को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी ने इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड के मुख्य आरोपी और कथित मेन शूटर राजकुमार सिंह को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह गिरफ्तारी मुजफ्फरनगर पुलिस और सीबीआई की संयुक्त कार्रवाई में हुई।

Contents
Chandranath Rath Murder Case: कौन थे चंद्रनाथ रथ?पहले भी हुई थीं तीन गिरफ्तारियांChandranath Rath Murder Case: हत्या के बाद शुरू हुआ था राजनीतिक संग्रामTMC ने भी की थी कड़ी कार्रवाई की मांगक्या अब सामने आएंगे हत्या के मास्टरमाइंड?

सीबीआई के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। जांच एजेंसी अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर कोलकाता ले जाएगी, जहां स्पेशल सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस गिरफ्तारी को Chandranath Rath Murder Case की जांच में सबसे अहम कदम माना जा रहा है।

Chandranath Rath Murder Case: कौन थे चंद्रनाथ रथ?

चंद्रनाथ रथ पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी और निजी सहायक (PA) थे। विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के दो दिन बाद 6 मई की रात उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह कोलकाता जा रहे थे, तभी नॉर्थ 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने बेहद करीब से फायरिंग की थी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे बंगाल में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया था। धीरे-धीरे यह मामला राष्ट्रीय सुर्खियों में आ गया और बाद में इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी गई।

Read : मुजफ्फरनगर से पकड़ा गया चौथा आरोपी, राजकुमार सिंह की गिरफ्तारी से खुल सकते हैं बड़े राज

पहले भी हुई थीं तीन गिरफ्तारियां

सीबीआई इससे पहले इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें मयंक राज मिश्रा, विक्की मौर्य और राज सिंह शामिल हैं। मिश्रा और मौर्य को बिहार के बक्सर से पकड़ा गया था, जबकि राज सिंह को उत्तर प्रदेश के बलिया से गिरफ्तार किया गया था।

अब राजकुमार सिंह की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि हत्या की पूरी साजिश का खुलासा हो सकता है। सूत्रों का दावा है कि पूछताछ में कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं। फिलहाल Chandranath Rath Murder Case में कुल चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Chandranath Rath Murder Case: हत्या के बाद शुरू हुआ था राजनीतिक संग्राम

इस हत्याकांड के बाद बीजेपी ने सीधे तौर पर तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा था। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया था कि चुनावी जीत के बाद राजनीतिक बदले की भावना में इस वारदात को अंजाम दिया गया।

कई भाजपा नेताओं ने इस मामले को टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से भी जोड़ने की कोशिश की थी। हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। पार्टी ने कहा था कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

TMC ने भी की थी कड़ी कार्रवाई की मांग

तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी कर कहा था कि पार्टी कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच का समर्थन करती है। पार्टी ने कहा कि जो भी दोषी हो, उसे कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए।

राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच यह मामला लगातार सुर्खियों में बना रहा। अब राजकुमार सिंह की गिरफ्तारी के बाद माना जा रहा है कि Chandranath Rath Murder Case में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

क्या अब सामने आएंगे हत्या के मास्टरमाइंड?

सीबीआई अब आरोपी से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश करेगी कि हत्या की साजिश किसने रची और इसके पीछे असली मकसद क्या था। एजेंसी तकनीकी साक्ष्यों और कॉल रिकॉर्ड्स की भी जांच कर रही है।

राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील बन चुके Chandranath Rath Murder Case पर पूरे देश की नजर बनी हुई है। आने वाले दिनों में सीबीआई की जांच इस केस को और बड़ा मोड़ दे सकती है।

पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking

You Might Also Like

Muzaffarnagar News: कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने आज पहुंचेंगे मुख्य सचिव और डीजीपी

Baruipur Gang Rape Case: बंगाल में 12 साल की लड़की के साथ वो हुआ जिसे सुन रूह कांप जाएगी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले आरोपियों के काले राज!

Nirav Modi Extradition: PNB घोटाले का भगोड़ा नीरव मोदी भारत वापसी के करीब, प्रत्यर्पण का रास्ता लगभग साफ

PM Modi Tribute: PM मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया नमन, 370 हटाने को बताया ऐतिहासिक फैसला

West Bengal Rath Yatra Grant: जगन्नाथ रथ यात्रा आयोजकों को 5 लाख, दुर्गा पूजा से अलग नई फंडिंग योजना लागू

TAGGED:Bengal Crime NewsBJP vs TMCCBI InvestigationCBI NewsChandranath Rath Murder CaseMuzaffarnagar NewsPolitical Murder CaseRajkumar Singh ArrestedShubhendu Adhikari PA MurderWest Bengal Politics
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
पटना साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी रैपिडो ड्राइवर
बिहार

पटना साइबर ठगी: बैंक खाता किराए पर देने वाले रैपिडो ड्राइवर समेत तीन दबोचे गए

Meena Chauhan By Meena Chauhan 2 दिन ago
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 17 IAS अधिकारियों के तबादले, सीवान-भोजपुर के DM बदले
विजयनगर पुलिस मुठभेड़: फायरिंग कांड के फरार बदमाश अमन को लगी गोली, साथी अरुण गिरफ्तार
कविनगर लैंडक्रॉफ्ट सोसाइटी हादसा: 22 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कांवड़ यात्रा 2026 सफल संपन्न होने पर डीसीपी ग्रामीण का भव्य स्वागत
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?