Uttarakhand Budget Session: उत्तराखंड विधानसभा के आगामी Uttarakhand Budget Session 2026 को लेकर सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भले ही अभी सत्र की तिथियों की औपचारिक घोषणा नहीं हुई हो, लेकिन इसके आयोजन स्थल को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि इस बार बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में ही आयोजित किया जाएगा।
कैबिनेट की मंजूरी के बाद गैरसैंण पर लगी मुहर
Uttarakhand Budget Session के आयोजन को लेकर मंत्रिमंडल पहले ही मुख्यमंत्री को अधिकृत कर चुका था। इसके बाद सरकार ने यह निर्णय लिया कि आगामी विधानसभा बजट सत्र गैरसैंण में ही बुलाया जाएगा। प्रशासनिक स्तर पर इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हालांकि सत्र की तारीखों का ऐलान अभी बाकी है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही विधानसभा सचिवालय की ओर से इस पर आधिकारिक सूचना जारी की जाएगी।
पिछले साल क्यों नहीं हो सका गैरसैंण में सत्र?
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि पिछले वर्ष भी सरकार की मंशा Uttarakhand Budget Session को गैरसैंण में आयोजित करने की थी। लेकिन उस समय भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में मरम्मत और मेंटेनेंस का कार्य चल रहा था। इसी वजह से सत्र वहां आयोजित नहीं किया जा सका। उस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने भी स्थिति स्पष्ट की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार सरकार पहले से सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर रही है, ताकि बजट सत्र गैरसैंण में ही सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
बजट निर्माण की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में
राज्य में बजट निर्माण की प्रक्रिया भी तेज गति से आगे बढ़ रही है। वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने जानकारी दी कि वित्त विभाग की ओर से करीब एक महीने पहले ही सभी विभागों को निर्देश दिए गए थे कि वे वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अपनी बजटीय मांगें ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करें। सभी विभागों ने तय समयसीमा के भीतर अपनी मांगें उपलब्ध करा दी हैं, जिसके बाद पोर्टल को बंद कर दिया गया है।
READ MORE: उत्तराखंड में मौसम लेगा बड़ा करवट, 22 जनवरी रात से बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी
विभागों के साथ गहन चर्चा पर जोर
वित्त सचिव के अनुसार, विभागों से प्राप्त सभी प्रस्तावों का प्रारंभिक परीक्षण पूरा हो चुका है। अब वित्त विभाग अलग-अलग विभागों के साथ बजट को लेकर विस्तार से चर्चा कर रहा है। यह प्रक्रिया इसलिए महत्वपूर्ण मानी जाती है ताकि विभागों की प्राथमिकताओं, योजनाओं और जरूरतों को समझकर बजट में उन्हें समुचित स्थान दिया जा सके। विभागीय चर्चाओं का यह सिलसिला करीब एक महीने तक चलने की संभावना है।
उत्तराखंड की बड़ी खबर देखने के लिये क्लिक करे
केंद्रीय बजट का राज्य बजट पर असर
राज्य सरकार केंद्रीय बजट को भी गंभीरता से ध्यान में रखेगी। एक फरवरी को केंद्र सरकार द्वारा पेश किया जाने वाला आम बजट राज्य के लिए भी अहम होता है। केंद्र से मिलने वाले अनुदान, योजनाओं और वित्तीय प्रावधानों के आधार पर ही राज्य के बजट को अंतिम रूप दिया जाता है। केंद्रीय बजट का अध्ययन करने के बाद राज्य सरकार अपने Uttarakhand Budget Session का ड्राफ्ट तैयार कर उसे मंत्रिमंडल के समक्ष रखेगी।
Latest News Update Uttar Pradesh News,उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
पिछले Uttarakhand Budget Session में पारित हुए अहम विधेयक
पिछले विधानसभा बजट सत्र में उत्तराखंड में कई महत्वपूर्ण विधेयकों को मंजूरी दी गई थी। इनमें नगर निकायों और प्राधिकरणों से जुड़े संशोधन विधेयक, जमाकर्ताओं के हितों की सुरक्षा से संबंधित कानून, विधानसभा सदस्यों की उपलब्धियों और पेंशन से जुड़े संशोधन, राज्य कीड़ा विश्वविद्यालय विधेयक, नगर एवं ग्राम नियोजन संशोधन, कुशल खिलाड़ियों के लिए क्षैतिज आरक्षण, भूमि कानून संशोधन, निजी विश्वविद्यालय संशोधन, जीएसटी संशोधन और विनियोग विधेयक शामिल रहे।
गैरसैंण सत्र से बढ़ी राजनीतिक और क्षेत्रीय उम्मीदें
गैरसैंण में प्रस्तावित बजट सत्र को राजनीतिक और क्षेत्रीय दृष्टि से भी काफी अहम माना जा रहा है। इसे राज्य की मूल भावना और क्षेत्रीय संतुलन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम बताया जा रहा है। ऐसे में आगामी Uttarakhand Budget Session से जनता को नई योजनाओं, विकास कार्यों और नीतिगत फैसलों की उम्मीदें भी जुड़ी हुई हैं।



