Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश पुलिस का स्लोगन तो आपने सुना ही होगा सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा। लेकिन अगर विभाग में तैनात पुलिसकर्मी ही सुरक्षित न होतो और उन्हें FIR लिखवाने के लिए भी दर-दर भटकना पड़े तो क्या होगा ? मामला महोबा जिले का है, जहां तैनात सिपाही की बाइक चोरी की घटना का अपने ही पुलिस महकमे पर सवालिया निशान खड़े करता नजर आ रहा है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना है।
Uttar Pradesh : अब पढ़े पूरा मामला…
दरअसल, जिले में पीएसी में तैनात सिपाही अखिलेश कुमार का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में सिपाही फतेहपुर पुलिस से न्याय न मिलने पर अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा रहा है कि वह फतेहपुर जिले के अमौली कस्बे में एक शादी समारोह में गया था, जहां चोरों ने उसकी बाइक चुरा ली। सिपाही ने बाइक चोरी की शिकायत सबंधित थाने में की थी। लेकिन एक सप्ताह बाद बड़ी मुश्किल से पुलिस ने केस दर्ज किया। सिपाही का कहना है कि फतेहपुर पुलिस मेरी बाइक ढूंढने का प्रयास नहीं कर रही है।
वीडियो में सिपाही आगे कहता है कि ‘जय हिंद दोस्तो! मैं कांस्टेबल अखिलेश कुमार जिला महोबा में पीएसी में पोस्टेड हूं। मेरी बाइक चोरी हो गई है। 9 नवंबर को मेरे भाई फतेहपुर जिला में अमोली कस्बे में एक शादी में बाइक लेकर गए थे। बाइक चोरी की सूचना मैंने अमोली चौकी इंचार्ज अलोक कुमार को दी थी। एक हफ्ते बाद पुलिस ने FIR दर्ज की है। FIR दर्ज कराने के लिए मुझे सीओ साहब से कई बार फोन कराना पड़ा। वीडियो और फोटोज भी मैंने दिए थे। अब चौकी इंचार्ज कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। न ही वह वृंदावन मैरिज गार्डन जाते हैं।
वहीं दूसरी तरफ इस मामले में एएसपी वंदना सिंह का कहना है कि ‘सिपाही ने जो वीडियो वायरल किया है, उसकी जांच सीओ सिटी दीपक दुबे को सौंपी गई है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/uttar-pradesh-intoxicated-with-khaki-the-inspector-dragged-a-woman-by-her-hair/



