Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नए साल 2025 की पूर्व संध्या पर IPS अफसरों को प्रमोशन का गिफ्ट दिया है। जिसमें 2000, 2007, 2011, 2012 और 2021 बैच के 58 IPS अफसर प्रमोट किए गए। वहीं 6 IPS अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। जारी लिस्ट के अनुसार, 2010 बैच के धर्मवीर सिंह को डीआईजी बना दिया गया है। उनकी जांच फाइल बंद कर दी गई है।
Uttar Pradesh News : 75 एनकाउंटर करने वाले अजय पाल शर्मा का नाम शामिल
राज्यपाल की स्वीकृति मिलने के बाद प्रमोशन का आदेश जारी कर दिया गया। 4 अफसर ADG, 12 IG और 27 अफसर DIG बनाए गए। 15 अफसरों को सेलेक्शन ग्रेड मिला है। जिन 27 अफसरों का प्रमोशन अटका है, उसमें सबसे बड़ा नाम 75 एनकाउंटर करने वाले अजय पाल शर्मा का है। उनके खिलाफ विभागीय जांच चल रही है। 2025 में IPS अफसरों के प्रमोशन के लिए 26 दिसंबर को डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी यानी DPC की बैठक 26 दिसंबर को हुई थी।
Uttar Pradesh News : 15 अफसरों को सेलेक्शन ग्रेड
2012 बैच के 15 आईपीएस अफसरों को सेलेक्शन ग्रेड मिलेगा। इसमें विजय ढुल, घुले सुशील चंद्रभान, आशीष तिवारी, सचींद्र पटेल, विपिन टाडा, सुजाता सिंह, प्रताप गोपेंद्र यादव, अभिषेक यादव, संकल्प शर्मा, सोमेन वर्मा, यमुना प्रसाद, संतोष कुमार मिश्रा, हेमराज मीणा, सलमान ताज पाटिल और राजकरन नय्यर शामिल हैं।

2011 बैच के आईपीएस और प्रयागराज के प्रभारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजय पाल शर्मा को फिलहाल प्रमोशन नहीं मिला है। उनके खिलाफ नियम 8 के तहत कार्रवाई चल रही है, जिसके कारण उनके नाम पर चर्चा नहीं की गई थी।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/uttar-pradesh-news-fake-youtube-channel-in-the-name-of-dgp-prashant-kumar/



