Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक युवती ने कुछ दिन पहले पुलिसकर्मी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद युवती ने कोतवाली पहुंचकर फिर से पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत की। इस बीच मुकदमे के डर से पुलिसकर्मी ने पीड़िता से मंदिर में शादी रचा ली। जिसके बाद अब जिले में चर्चा है कि मुकदमे के डर से सिपाही ने शादी रचाई है।
Uttar Pradesh News : पढ़े क्या था मामला
दरअसल, साल 2022 में सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिसकर्मी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था। महिला का आरोप था कि पुलिसकर्मी ने शादी का वादा कर उसके साथ घिनौनी हरकत की और बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। इस मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर न्यायालय में प्रस्तुत की थी। मामला कोर्ट में विचाराधीन था। जिसके बाद युवती ने 9 जनवरी को फिर से पुलिसकर्मी पर बलात्कार और घर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।
Uttar Pradesh News : समझौता करने के लिए धमकाया
युवती का कहना था कि आरोपी ने उसे समझौता करने के लिए धमकाया और मना करने पर घर में घुसकर तोड़फोड़ की और दुष्कर्म किया। युवती द्वारा फिर से शिकायत करने के बाद पुलिसकर्मी ने अपने वकील के माध्यम से मंदिर में शादी कर ली। पीड़िता का कहना है कि शादी मुकदमे के डर से हुई या किसी और कारण से, यह समय के साथ पता चलेगा। फिलहाल दोनों ने अग्नि के सात फेरे लेकर अपने विवाह को संपन्न कर लिया है। पुलिसकर्मी का कहना है कि अब दोनों के बीच कोई विवाद नहीं रहेगा और वे साथ जीवन बिताएंगे।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ips-ajay-pal-sharma-news-encounter-specialist-ips-becomes-dig-special-duty-in-mahakumbh/



