Uttar Pradesh News : सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है किस तरह से दूल्हे के लिए सजाई जा रही कार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। वायरल वीडियो लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय मार्ग पर ऊंचाहार कस्बे का बताया जा रहा है।
Uttar Pradesh News : अब पढ़े पूरा मामला
घटना बीते दिन रविवार की है। कंदरावा निवासी सूर्या अपने साथी गुरु शरण के साथ ऊंचाहार कस्बा चौराहे पर थे। दोनों सड़क किनारे बाइक खड़ी करके जूस पी रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। चालक वहां से कार लेकर भागा। आगे जाकर हनुमान मंदिर के पास खड़े कस्बा निवासी मोहम्मद कलीम को टक्कर मार दी। पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी शाहिद उर्फ राजू ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जमुनिया हार गांव से पूरे गन्नी गांव बारात जानी थी। चालक एक्सयूवी कार को हनुमान मंदिर के पास सजाने ले जा रहा था। कार को फूलों से सजाने के बाद दूल्हे को लेने जाना था। लेकिन आज सोमवार को सामने आए सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा रहा है कि कैसे एक्सयूवी ने बाइक सवारों को टक्कर मारी। फिलहाल, पुलिस ने एक्सयूवी कार को हिरासत में लेकर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है।



