Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में सोना चोरी कांड के आरोपी पूर्व रेलबाजार एसओ विजय दर्शन ने आखिर 62 दिन बाद पुलिस लाइन में डीसीपी मुख्यालय के सामने पेश हुआ और इसके बाद लाइन में जाकर अपनी आमद कराई। लेकिन जांच कमेटी के सामने अभी तक पेश नहीं हुआ। बता दें विजय दर्शन हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद सामने आया है।
Uttar Pradesh News : सोना चोरी कांड का आरोपी था दरोगा
दरअसल, जिले के बर्रा 6 में रहने वाली शिक्षिका शालिनी दुबे के घर से 25 लाख के जेवरात चोरी हुए थे। मामले की शिकायत मिली तो बर्रा पुलिस ने चोरी करने वाली गैंग को पकड़ा और सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि चोरी का सोना तो तत्कालीन रेलबाजार एसओ ने उन्हें पकड़ने के बाद खुद रख लिया और चोरों को छोड़ दिया था। जिसके बाद बर्रा पुलसि ने पकड़ा तो सोनी चोरी कांड का खुलासा हुआ। इस मामले में तत्कालीन रेलबाजार एसओ विजय दर्शन शर्मा सहित पांच पुलिसकर्मियों पर सोना चोर का आरोप है। पुलिस कमिश्नर ने पांचों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया था। साथ ही जांच एडीसीपी पूर्वी को दे दी थी।
चार पुलिसकर्मियों ने सामने आकर बयान दिया और आमद कराई। वहीं तत्कालीन रेलबाजार एसओ विजय दर्शन शर्मा मौके से गायब हो गए। अब पूर्व एसओ ने हाईकोर्ट का स्टे मिलने के बाद पुलिस लाइन में गुरुवार को अपनी आमद करा दी है। जल्द ही उसके जांच कमेटी के सामने पेश होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/uttar-pradesh-news-i-will-take-revenge-student-accuses-acp-of-rape/



