Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां पचदेवरा क्षेत्र में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया जो महिला से संबंध बनाना चाहता था, लेकिन महिला मना कर रही थी। दोनों में इसी को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद प्रेमिका ने गुप्तांग समेत शरीर पर चाकू से कई वार किए। फिर साड़ी से उसका गला घोटकर मार डाला।
Uttar Pradesh : पुलिस ने किया खुलासा
दरअसल, हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनंगपुर में 24 वर्षीय युवक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसकी प्रेमिका और प्रेमिका के पति को गिरफ्तार किया है। हत्यारोपी महिला ने युवक के संबंध बनाने की जिद करने पर साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी। युवक की मौत के बाद पति से मिलकर महिला ने शव को पड़ोस के बंद घर के बरामदे में डाल दिया था।
Uttar Pradesh : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या पता चला ?
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर के अलावा गुप्तांग पर भी चाकू से वार के निशान मिले है। वहीं मामले में पुलिस ने जांच की तो पता चला मृतक अजय की पत्नी शादी के कुछ समय बाद ही छोड़कर चली गई थी, क्योंकि अजय के गांव की महिला सीमा से अवैध संबंध थे। वहीं दूसरी तरफ पुलिस की पूछताछ में सीमा ने बताया कि उसके अजय से संबंध थे। अजय उसके घर आया था और खाना खाकर घर में ही सो गया था। अजय ने रात में उसके साथ संबंध बनाने का प्रयास किया, जिसका उसने विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इसी पर सीमा ने अपनी साड़ी से अजय का गला घोंटकर हत्या कर दी।



