LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: UP News : ‘सुहागरात’ के दिन दूल्हे के परिवार को ‘केसर वाला दूध’ पिला गहने-कैश लेकर भागी दुल्हन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > उत्तर प्रदेश > UP News : ‘सुहागरात’ के दिन दूल्हे के परिवार को ‘केसर वाला दूध’ पिला गहने-कैश लेकर भागी दुल्हन
उत्तर प्रदेश

UP News : ‘सुहागरात’ के दिन दूल्हे के परिवार को ‘केसर वाला दूध’ पिला गहने-कैश लेकर भागी दुल्हन

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-05-15 5:21 अपराह्न
By Lokhit Kranti 1 वर्ष ago
Share
UP News
UP News: On the day of 'Suhagraat', the bride fed 'saffron milk' to the groom's family and fled with jewelry and cash
SHARE

UP News : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहाँ एक नवविवाहिता ने सुहागरात के दिन ही पति और उसके परिवार को नशीला दूध पिलाकर लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। मामला एत्माद्दौला क्षेत्र के सीतानगर का है। पीड़ित परिवार ने लुटेरी दुल्हन, उसके तथाकथित परिजनों और बिचौलिए सहित कुल 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

UP News : अब पढ़े पूरा मामला
पीड़िता कुसुमा देवी ने पुलिस को बताया कि वह अपने छोटे बेटे के लिए लड़की देख रही थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात जयप्रकाश नामक एक व्यक्ति से हुई, जिसने खुद को वकील बताया और ट्रांस यमुना फेज-2 निवासी बताया। जयप्रकाश ने भरोसा दिलाया कि वह एक अच्छी लेकिन गरीब लड़की को जानता है, पर शादी का खर्च परिवार को ही उठाना होगा। इस पर कुसुमा ने सहमति जताई और 1 मई को 40,000 रुपये जयप्रकाश को दे दिए।

UP News : मंदिर में कराई गई शादी
4 मई को जयप्रकाश ने फोन कर बताया कि लड़की और उसके परिजन आगरा आ चुके हैं और शादी उसी दिन करवाई जा सकती है। इस दौरान उसने परिवार से 80,000 रुपये और ले लिए। शादी नगला पदी के महादेव मंदिर में करवाई गई और उसी रात लड़की की विदाई हो गई। 6 मई की रात, कंगन की रस्म के बाद दुल्हन ने पति और अन्य परिवारजनों को दूध पिलाया, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। पूरी रात परिवार बेहोश रहा। इस दौरान दुल्हन ने 1 लाख 30 हजार रुपये नकद और कीमती गहने लेकर फरार हो गई।

UP News : CCTV फुटेज से सामने आया सच
जब परिवार को होश आया तो दुल्हन गायब थी और घर के सामान की भी चोरी हो चुकी थी। आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच करने पर पता चला कि युवती को लेने के लिए छह लोग घर आए थे। जब पीड़ित परिवार ने बिचौलिए जयप्रकाश से संपर्क किया तो उसने कहा कि जो हुआ भूल जाओ, दूसरी शादी करवा दूंगा। इतना ही नहीं, पुलिस में जाने पर फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी भी दी। पीड़ित युवक ने बताया कि लड़की मिर्जापुर की बताई गई थी, साथ आए लोग उसके मामा-मामी, बुआ और फूफा के रूप में परिचित हुए। बाद में “मामा” ने कबूल किया कि वह महज 500 रुपये में किराए का रिश्तेदार बनकर आया था।

उधर, मामले में इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस लुटेरी दुल्हन और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़े…

https://lokhitkranti.com/the-daughter-who-was-raised-like-a-son-married-her-friend-went-to-the-police-station-and-asked-for-permission-to-live-together/

You Might Also Like

किला रोड चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों ने MDA कार्यालय पहुंचकर जताई नाराजगी

तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत, गांव में मातम

राष्ट्रपति वीरता पदक अजय साहनी को तीसरी बार, मेरठ मुठभेड़ में दिखाया था अदम्य साहस

बरेली पुलिस लाइन ध्वजारोहण: स्वतंत्रता दिवस पर शपथ, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित

मेरठ डिलीवरी बॉय पिटाई: 5 मिनट की देरी पर भड़का शख्स, फ्लैट में ले जाकर पीटा

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
सोनीपत कोर्ट बलूचिस्तान समर्थन में झंडे लेकर वकीलों का प्रदर्शन
हरियाणा

हाथों में बलूचिस्तान का झंडा, सोनीपत कोर्ट में वकीलों ने लगाए ‘बलूचिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, UN और PM मोदी को लिखेंगे खून से पत्र

Meena Chauhan By Meena Chauhan 6 दिन ago
तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत, गांव में मातम
प्रतापविहार में फायरिंग: विवाद में युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
मांझे से मौत: यूपी गेट के पास दर्दनाक हादसा
Today eNewspaper | 17 August 2026 Breaking News & Headlines
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?