UP News : पोस्टर ने बढ़ाया सियासी तापमान
उत्तरप्रदेश की राजधानी में सपा कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है। इस पोस्टर ने सियासी तापमान को बड़ा दिया हैं। पोस्टर में साफ देखा जा सकता है कि उसमें अखिलेश यादव की तस्वीर लगी है। साथ ही उसमें 2027 में सपा की जीत का दावा किया जा रहा है। क्या सपा इस पोस्टर से ये संदेश देना चाह रही है कि अखिलेश यादव 2027 विधानसभा चुनाव से सत्ता में वापसी करेंगे।
UP News : चुनाव आयोग को घेरते हुए लगाया पोस्टर
राजधानी लखनऊ में लगे इस पोस्टर में दावा किया गया है कि साल 2032 में भव्य अर्धकुंभ का आयोजन सपा प्रमुख अखिलेश यादव करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में मिल्कीपुर का उपचुनाव संपन्न हुआ है। जहां वोटिंग को लेकर सपा प्रमुख ने चुनाव आयोग को निशाने पर लिया है। वह तभी से आयोग पर धांधली का आरोप लगा रहे हैं। ये पोस्टर भी चुनाव आयोग के खिलाफ आक्रोश दिखाते हुए लगाया गया है। आपको बता दे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर विवादित बयान दिया था। जिसकी खूब आलोचना भी हुई थी। अखिलेश यादव ने आयोग को मरा हुआ कह दिया था और कफन भेंट करने की बात कही थी। इसके अलावा अखिलेश यादव ने गुरुवार को भाजपा पर चुनाव में धोखाधड़ी की रणनीति अपनाने का आरोप लगाया और दावा किया कि भाजपा इसी तरह चुनाव लड़ती है।
UP News : सपा सदस्य को मांगनी चाहिए माफी
संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने सपा प्रमुख पर पलटवार करते हुए कहा कि जब सपा जीतती है, तो क्या वह चुनाव आयोग की निष्पक्षता के कारण नहीं होता? सपा एक संवैधानिक पार्टी है और उसने उत्तर प्रदेश में लोकसभा में भी सफलता प्राप्त की है। जब वे अयोध्या में जीते, तो चुनाव आयोग ठीक था। अब, जब वे कटहरी या मिल्कीपुर में हार रहे हैं, तो वे धोखाधड़ी का आरोप लगा रहे हैं। यह निदंनीय है और अखिलेश यादव को अपने बयानों के लिए माफी मांगनी चाहिए”।अब ये पोस्टर भी उसी खुन्नस का नतीजा हैं।



