By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Haryana Development Report: ‘हरियाणा मॉडल’ पर सैनी का भरोसा, आंकड़ों के साथ विपक्ष पर पलटवार, 10 साल का विकास रिपोर्ट कार्ड पेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > हरियाणा > Haryana Development Report: ‘हरियाणा मॉडल’ पर सैनी का भरोसा, आंकड़ों के साथ विपक्ष पर पलटवार, 10 साल का विकास रिपोर्ट कार्ड पेश
हरियाणा

Haryana Development Report: ‘हरियाणा मॉडल’ पर सैनी का भरोसा, आंकड़ों के साथ विपक्ष पर पलटवार, 10 साल का विकास रिपोर्ट कार्ड पेश

Tej
Last updated: 2026-02-18 12:02 पूर्वाह्न
Tej Published 2026-02-18
Share
Haryana Development Report
Haryana Development Report: ‘हरियाणा मॉडल’ पर सैनी का भरोसा, आंकड़ों के साथ विपक्ष पर पलटवार, 10 साल का विकास रिपोर्ट कार्ड पेश
SHARE

Haryana Development Report: हरियाणा की राजनीति में सियासी गर्मी के बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में प्रेस वार्ता कर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को ‘झूठ की दुकान’ बताते हुए राज्य में पिछले दस वर्षों के विकास (Haryana Development Report) का विस्तृत ब्यौरा पेश किया। सीएम ने कहा कि अफवाहों और भ्रामक प्रचार के जरिए जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन हरियाणा की आर्थिक और औद्योगिक प्रगति खुद इसकी गवाही दे रही है।

Contents
‘हरियाणा की नीतियां पंजाब को भी पसंद’जापान दौरा और 5000 करोड़ के एमओयूआर्थिक प्रबंधन पर विपक्ष को जवाबरोजगार और औद्योगिक उत्पादन में सुधारएमएसएमई में उछाल और निर्यात में दोगुनी बढ़ोतरीराजनीतिक संदेश भी स्पष्ट

‘हरियाणा की नीतियां पंजाब को भी पसंद’

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हरियाणा का आर्थिक प्रबंधन देश में उदाहरण बन चुका है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब के लोग भी हरियाणा की नीतियों की सराहना कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर लिए गए फैसलों से उद्योग और निवेश को मजबूती मिली है। भारत-अमेरिका ट्रेड डील का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इससे देशभर के उद्योगपतियों में सकारात्मक माहौल बना है।

Read More: पेंशन पर ‘फुल स्टॉप’ नहीं, ‘फुल सपोर्ट’ – 70 हजार बुजुर्गों को बड़ी राहत

जापान दौरा और 5000 करोड़ के एमओयू

सीएम ने अपने जापान दौरे का उल्लेख करते हुए बताया कि लगभग 5000 करोड़ रुपये के निवेश के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। कई निवेशकों ने जमीन भी चिन्हित कर ली है। उन्होंने कहा कि पिछले बजट में प्रस्तावित 10 औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (IMT) में से छह के लिए स्थान तय किया जा चुका है। दुनिया की कई बड़ी कंपनियों ने भी हरियाणा में निवेश की इच्छा जताई है, जिससे राज्य को औद्योगिक हब (Haryana Development Report) के रूप में और मजबूती मिलेगी।

आर्थिक प्रबंधन पर विपक्ष को जवाब

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि जिनके शासनकाल में अर्थव्यवस्था ‘लचर-पचर’ थी, वे आज आर्थिक प्रबंधन पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने आंकड़े पेश करते हुए बताया कि 2014-15 में राजकोषीय घाटा 2.88% था, जो 2024-25 में घटकर 2.83% रह गया। केंद्रीय करों में हरियाणा का हिस्सा 1.093% से बढ़कर 1.361% हो गया है। 16वें वित्त आयोग में हरियाणा को पहला स्थान मिलने का दावा करते हुए उन्होंने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। राज्य का अपना राजस्व 2013-14 में 25,567 करोड़ रुपये था, जो 2024-25 में बढ़कर 77,943 करोड़ रुपये हो गया। यानी लगभग 52 हजार करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई।

रोजगार और औद्योगिक उत्पादन में सुधार

सीएम सैनी ने कहा कि शहरी बेरोजगारी में हरियाणा 17वें स्थान से सुधरकर 8वें स्थान पर पहुंचा है। ग्रामीण बेरोजगारी में भी रैंकिंग 22वें स्थान से 15वें स्थान पर आ गई है। 2023-24 में 11.08 लाख करोड़ रुपये के औद्योगिक उत्पादन के साथ हरियाणा देश में चौथे स्थान (Haryana Development Report) पर रहा। प्रति फैक्ट्री औसत उत्पादन 13,549 लाख रुपये बताया गया, जो राष्ट्रीय औसत से लगभग दोगुना है।

एमएसएमई में उछाल और निर्यात में दोगुनी बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2004-2014 के दौरान राज्य में करीब 33 हजार एमएसएमई थे, जबकि 2015-2025 के बीच 20 लाख से अधिक एमएसएमई रजिस्ट्रेशन हुए। इससे लगभग 38 लाख नए रोजगार सृजित हुए। देश के एमएसएमई इकोसिस्टम में हरियाणा की हिस्सेदारी 9-10% तक पहुंच चुकी है। निर्यात के आंकड़ों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि 2015 से 2024 के बीच हरियाणा से 132.13 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निर्यात हुआ, जबकि 2004-2014 के दौरान यह आंकड़ा 61.60 बिलियन डॉलर था।

राजनीतिक संदेश भी स्पष्ट

नायब सिंह सैनी की यह प्रेस वार्ता केवल आंकड़ों की प्रस्तुति नहीं, बल्कि एक राजनीतिक संदेश भी थी। विधानसभा चुनावों से पहले उन्होंने ‘हरियाणा मॉडल’ को मजबूत ब्रांड के रूप में पेश करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में किए गए 217 वादों में से 60 पूरे किए जा चुके हैं और 120 पर तेजी से काम जारी है। ‘संकल्प पत्र हमारे लिए गीता के समान है,’ यह कहते हुए उन्होंने विकास और सुशासन के एजेंडे को दोहराया।

Also read:  IGNOU ने बढ़ाई री-रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, छात्रों को मिली बड़ी राहत

You Might Also Like

Murmu Bengal Visit Row: राष्ट्रपति मुर्मू के बंगाल दौरे पर सियासी विवाद, मोहन यादव ने ममता सरकार पर उठाए प्रोटोकॉल के सवाल

Ram Rahim Latest News: हाईकोर्ट का चौंकाने वाला फैसला! छत्रपति केस में राम रहीम बरी

Mamata Banerjee New Schemes: चुनाव से पहले ममता का बड़ा ऐलान, ‘युवा साथी’ और भूमिहीन मजदूर योजना आज से लागू, केंद्र पर तीखा हमला

MLA Govind Parmar Passes Away: गुजरात बीजेपी को झटका, उमरेठ के विधायक गोविंद परमार का निधन, चार दशक की राजनीतिक यात्रा का अंत

IAF Fighter Jet Crash: शादी की खुशियों से भरा घर अचानक मातम में बदल गया, असम में Su-30 क्रैश में पायलट अनुज वशिष्ठ शहीद

TAGGED:bjp-governmentEconomic Growth IndiaEmployment Data IndiaFiscal ManagementHaryana DevelopmentHaryana PoliticsIndian Politics NewsIndustrial InvestmentMSME HaryanaNayab Singh Saini
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Nitish Kumar Rajya Sabha
राष्ट्रीय

Nitish Kumar Rajya Sabha: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश कुमार…. अमित शाह की मौजूदगी में दाखिल किया नामांकन, बिहार की राजनीति में तेज हुई हलचल

Manisha Manisha 2026-03-05
बिहार का अगला सीएम कौन? सम्राट और नित्यानंद की रेस में शाहनवाज हुसैन की ‘सरप्राइज’ एंट्री!
Anuj Agnihotri UPSC Topper: UPSC सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री ने हासिल किया पहला स्थान
PM Modi Delhi Metro: दिल्ली में बना देश का पहला रिंग मेट्रो नेटवर्क, पीएम मोदी ने पिंक लाइन एक्सटेंशन का किया उद्घाटन
Team India vs South Africa: भारतीय गेंदबाजों का तूफान, ताश के पत्तों की तरह बिखरी अफ्रीका की टीम
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?