रिपोर्टर- कमलदीप
गाजियाबाद के मोरटा में स्थित ‘ए गेन फ़िटनेस’ ने उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है! Powerlifting Championships में मंगल उपाध्याय, हर्ष, पृथ्वी त्यागी ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मोरटा से चलकर 18/08/2025 से 21/08/2025 तक झारखंड में चलने वाली पॉवर लिफ्टिंग चेम्पियनशिप में हिस्सा लिया और उन्होंने अपनी फिटनेस का लोहा मनवाया। इन लड़कों ने झारखंड में हुई चैंपियनशिप में भाग लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई।
मोरटा के लड़कों की उपलब्धियां (Powerlifting Championships)
1. ऐतिहासिक जीत: मोरटा के विशु त्यागी ने तीन चुनिदा होनहार लड़कों की तैयारी कराकर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन कर दिया। विशु त्यागी एक जिम संचालक है जो काफी समय से मोरटा में एक ए गेन फिटनैस नाम से जिम का संचालन करते है। जिम में नेता हो या सरकारी कर्मचारी सभी लोग जिम करने लिए आते। विशु त्यागी के जिम के लड़को ने यह कारनामा कर दिखाया और फिटनेस में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

2. प्रतिभागी: मंगल उपाध्याय ने झारखंड की धरती से ये कारनामा कर दिखाया और पावरलिफ्टिंग में दूसरा स्थान प्राप्त किया हर्ष और पृथ्वी त्यागी को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा, मगर विशु त्यागी ने बताया कि यह उनके लड़कों की पहली Powerlifting Championships थी और अगली बार वह प्रथम स्थान पर कब्जा जमाने की पूरी कोशिश करेंगे। विशु त्यागी ने बताया हार जीत एक गेम का हिस्सा होता है इससे कभी निराश नहीं होना चाहिए, हार से भी हमको बहुत सीख मिलती है। हम चींटी से प्रेरणा लेकर चले हैं बार-बार नीचे गिरने के बाद भी एक दिन अपने मुकाम तक जरूर पहुँच जायेंगे।
3. ट्रेनिंग और मार्गदर्शन: विशु त्यागी इन 3 लड़कों को साल भर से ट्रेनिंग दे रहे थे और छोटे-छोटे इवेंट में हिस्सा दिलाकर तैयारी करा रहे थे, लड़कों ने बताया कि उन्हें ऐसा लगता था कि उनकी मेहनत बेकार जाएगी क्योंकि वहां पर देश के कोने-कोने से आये खिलाड़ी मौजूद थे, ऐसा नहीं लग रहा था कि हम लोग जीत पाएंगे क्यूंकि एक से एक बॉडी बिल्डिंग वाला शख्स वहां मौजूद था मगर उनको नहीं पता था कि उनका नंबर इस चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर आएगा।

जब हमको पता चला कि हम लोग दूसरे स्थान पर आए है तो हमारी खुशी का ठिकाना नही रहा और हम लोग खुशी से झूमने लगे। यह पहला मौका है जब किसी मोरटा के प्रतिभागियों ने यह कारनामा कर दिखाया है। बॉडीबिल्डिंग और फिटनेस प्रतियोगिताएं युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाती हैं।
Read More: Jaswinder Bhalla का हुआ निधन, 65 की उम्र में ली आखिरी सांस



