Meerut News : मेरठ जिले के नौचंदी थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक पारिवारिक विवाद उस समय सार्वजनिक हो गया जब शास्त्रीनगर निवासी शहजाद को उसकी पत्नी शायमा ने रामबाग कॉलोनी में उसकी कथित गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इस दौरान सड़क पर जमकर हंगामा हुआ और मारपीट की नौबत आ गई।
Meerut News : 16 साल पहले हुई थी शादी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शायमा, जो मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है, की शादी शहजाद से 16 साल पहले हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। शायमा को पहले से शक था कि शहजाद का रामबाग कॉलोनी की एक हिंदू युवती के साथ प्रेम संबंध है। इसी शक के चलते पति-पत्नी के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। गुरुवार दोपहर शहजाद अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने रामबाग कॉलोनी पहुंचा। उसकी पत्नी शायमा, अपने जीजा के साथ उसका पीछा करते हुए वहां पहुंची। मौके पर दोनों ने शहजाद और उसकी गर्लफ्रेंड को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद शायमा और उसके जीजा ने युवती से मारपीट शुरू कर दी।
स्थिति तब बिगड़ी जब शहजाद ने बीच-बचाव में अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। राहगीरों की सूचना पर नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा शांत कराया। पुलिस ने शहजाद को हिरासत में ले लिया है। शायमा ने नौचंदी थाने में पति शहजाद और उसकी गर्लफ्रेंड के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/meerut-news-mother-and-brothers-strangled-a-student-to-death-for-talking-to-her-boyfriend-chopped/



