ब्यूरो : मनोज मिश्रा
Meerut News : मेरठ जिले में आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के सचिव डॉ. सुमित उपाध्याय, इलेक्टेड प्रेसिडेंट डॉ. मनीषा त्यागी, तथा सचिव रेडियोलॉजिस्ट एसोसिएशन डॉ. शक्ति पंकज ने मेरठ के जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह से मुलाकात की और वर्ल्ड हियरिंग डे के अवसर पर जिला मेरठ में जागरूकता अभियान चलाने हेतु चर्चा की।

Meerut News : ध्वनि प्रदूषण के कारण हो रही श्रवण क्षमता कमजोर
इस बैठक में IMA पदाधिकारियों ने ध्वनि प्रदूषण से सुनने की क्षमता पर पड़ने वाले प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की और बताया कि बढ़ते ध्वनि प्रदूषण के कारण लोगों में श्रवण क्षमता कमजोर होने की समस्या बढ़ रही है। इस समस्या को कम करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है, ताकि लोग अपने कानों की सुरक्षा और बेहतर सुनने की क्षमता को बनाए रखने के लिए उचित कदम उठा सकें।
Meerut News : वर्ल्ड हियरिंग डे के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन
IMA की टीम ने जिलाधिकारी से इस अभियान में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि ध्वनि अवरोधक (Noise Barrier) के रूप में अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाने चाहिए। पेड़ लगाने से न केवल ध्वनि प्रदूषण कम होगा, बल्कि पर्यावरण भी शुद्ध रहेगा, जिससे लोगों के स्वास्थ्य को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने इस पहल को व्यापक स्तर पर लागू करने के लिए प्रशासन से समर्थन मांगा। IMA पदाधिकारियों ने इस अवसर पर मेरठ में वर्ल्ड हियरिंग डे के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन की भी योजना साझा की। इस दौरान जनमानस को ध्वनि प्रदूषण के दुष्प्रभावों, कान की देखभाल के महत्व, और सुनने की क्षमता को सुरक्षित रखने के उपायों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

Meerut News : उत्तर प्रदेश का राजकीय वृक्ष सीता अशोक
उत्तर प्रदेश का राजकीय पुष्प का वृक्ष भेट करके राजकीय सम्मान हेतु इन वृक्षों को लगाने का निवेदन करा। मेरठ के जिलाधिकारी ने IMA की इस पहल की सराहना की और आश्वासन दिया कि प्रशासन इस अभियान में पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने जिले में ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने और अधिक पेड़ लगाने के सुझावों पर भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। आपको बता दें कि IMA की इस पहल से न केवल लोगों को सुनने की क्षमता बनाए रखने के लिए जागरूक किया जाएगा, बल्कि ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने और स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में भी योगदान दिया जाएगा।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/meerut-news-huge-mega-health-checkup-camp-organized-in-ima-hall-bachha-park/



