ब्यूरो।
मनोज मिश्रा
Meerut News : मेरठ से हैरान करने वाली खबर सामने आई हैं। दरअसल पुलिस के द्वारा अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा संघठन के हिंदुवादी नेता सचिन सिरोही को हाउस अरेस्ट किया गया हैं। जिसके बाद अफसरों पर जमकर निशाना साधा।
Meerut News : सचिन सिरोही ने क्या कहा ?
उन्होंने कहा कि मेरठ में सच्चाई उजागर करने के लिए यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ के समक्ष हम अपनी बात रखने वाले हैं। भाजपा नेता एवं हिंदुओं की शान सचिन सिरोही को आज सुबह 11.30 बजे उनके ही आवास मानसरोवर साकेत जोकि सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित हैं पर हाउस अरेस्ट किया गया हैं।

Meerut News : हिंदु लड़कियों के गायब होने का हैं मामला
उनका कहना हैं कि वह अपनी ही सरकार में अपने ही हिन्दू हृदय सम्राट प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में इस अवस्था का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कान्हा गोशाला प्रकरण में शामिल अन्य लोगों पर कार्यवाही कराने के लिए और मेरठ से लव जिहाद धर्मांतरण में बदर अख्तर सिद्दीकी द्वारा गायब हुई दो हिन्दू ल़डकियों – आशा नेगी और प्रिया त्यागी को बरामद कराने के लिए और बदर अख्तर सिद्दीकी की गिरफ्तारी के लिए सामाज हित में वह मुख्यमंत्री योगी से मिलना चाहते थे लेकिन सच को दबाने के लिए उन्हें सुबह से घर पर ही मेरठ प्रशासन द्वारा नजरबंद किया गया हैं। जिसकी वह घोर निंदा करते हैं।
#Meerut News : मेरठ से हैरान करने वाली खबर सामने आई हैं। दरअसल पुलिस के द्वारा अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा संघठन के हिंदुवादी नेता सचिन सिरोही को हाउस अरेस्ट किया गया हैं। जिसके बाद अफसरों पर जमकर निशाना साधा। pic.twitter.com/kSxZrIW5Gw
— Lokhit Kranti News (@KrantiLokh53958) August 4, 2025
Meerut News : सरकार के इस रवैये पर जताई नाराजगी
उनका कहना हैं कि जब हम अपने हक की बात भी मेरठ आने पर अपने मुख्यमंत्री जी से नहीं रख सकते तो भविष्य मैं अन्य सरकारों से क्या उम्मीद करुंगा। कुछ लोग हिन्दुत्व की आवाज को दबाना चाहते हैं और गलत कार्य करने वाले लोग सरकार की और मुख्यमंत्री जी की छवि को खराब करने में लगे हुए हैं।
यह भी पढ़े–Delhi News: फीस बिल पर बवाल- आतिशी ने उठाई दो बड़ी मांगें, कहा कोर्ट तक लड़ेगी आप



