ब्यूरो : मनोज मिश्रा
Meerut News : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शहर और देहात क्षेत्र में आज मंगलवार को एसएसपी विपिन टांडा के आदेश पर मुख्य चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। मेरठ शहर के साथ-साथ मवाना रोड में भी यह अभियान चलाया गया। पुलिस ने आज मवाना रोड पर बनी चौकी पर सुबह से ही संघन चेकिंग अभियान चलाया हुआ है। इस दौरान मुख्य मार्गो के साथ-साथ प्रमुख चौराहों पर भी वाहनों को रोककर चेक किया गया। वाहनों के कागज चेक करने के साथ ही पुलिस ने संदिग्ध वाहनों को खुलवाकर सर्च भी किया।

मेरठ शहर और देहात क्षेत्र में आज यानी मंगलवार को एसएसपी डॉ विपिन टांडा के आदेश पर संघ चेकिंग अभियान चलाया गया। मेरठ शहर के साथ-साथ गांव देहातो में भी यह अभियान चलाया गया। गंगा नगर थाना प्रभारी अनूप कुमार ने मवाना रोड पर बनी चौकी चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें थाना प्रभारी ने बताया कि बाईकों एवं गाड़ियों पर लगे फर्जी तरीके से प्रेस, पुलिस और विधायक लिखी गाड़ियों की जांच की जा रही है।



