Meerut News : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवती परतापुर थाने के बाहर कुत्ते के साथ डांस करते हुए रील बनाती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होती ही पुलिस ने कार्रवाई की बात कही तो युवती थाने पहुंच गई। जहां उसने माफीनामा लिखकर बताया कि उसको नहीं पता था कि थाने में वीडियो बनाना मना है।
Meerut News : कुत्ते के साथ डांस करते वीडियो वायरल
युवती ने थाने के भीतर एक कुत्ते के साथ डांस करते हुए ये वीडियो बनवाया। कुत्ता भी युवती के साथ डांस कर रहा है। बैक ग्राउंड में म्यूजिक चल रहा है। युवती ने वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। रील में वीडियो पर आशा पंडित नाम लिखा आ रहा था। 14 सेकेंड के इस वीडियो की परतापुर पुलिस ने जांच शुरू की। जिसके बाद सामने आया कि युवती आशा पंडित पेट्रोल पंप पर तेल डालने का काम करती है।

उधर, वायरल वीडियो के लेकर इंस्पेक्टर परतापुर का कहना है कि आशा पंडित थाने में माफीनामा दिया है कि आगे से कभी ऐसा नहीं करेगी। उसे पता नहीं था कि थाने में इस तरह से वीडियो नहीं बना सकते हैं।
Meerut News : कई लोगों के खिलाफ दर्ज हुए है मुकदमे
आपको बता दें कि इससे पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में युवाओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए है। इससे पहसे मेरठ में थार की छत पर मिट्टी डालकर ले जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था। करनाल रोड पर थार की छत पर बैठने वाले युवकों की गाड़ी पुलिस ने सीज की थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे वीडियो न बनाएं जिससे कि उनको परेशानी हो या पुलिस को कार्रवाई करनी पड़े।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-new-dm-deepak-meena-took-charge-and-said-public-hearing-is-the-first-priority/



