By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Meerut Metro: मेरठ मेट्रो का ट्रायल रन आरंभ, मेरठ साउथ से मेरठ सेंट्रल स्टेशन के बीच दौड़ी मेट्रो ट्रेन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > उत्तर प्रदेश > Meerut Metro: मेरठ मेट्रो का ट्रायल रन आरंभ, मेरठ साउथ से मेरठ सेंट्रल स्टेशन के बीच दौड़ी मेट्रो ट्रेन
उत्तर प्रदेश

Meerut Metro: मेरठ मेट्रो का ट्रायल रन आरंभ, मेरठ साउथ से मेरठ सेंट्रल स्टेशन के बीच दौड़ी मेट्रो ट्रेन

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-01-13 12:04 अपराह्न
Lokhit Kranti Published 2025-01-13
Share
Meerut Metro
Meerut Metro: Trial run of Meerut Metro started, metro train ran between Meerut South and Meerut Central station.
SHARE

Meerut Metro: मेरठ शहर में स्थानीय मेरठ मेट्रो परिचालित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए एनसीआरटीसी द्वारा आज इसका ट्रायल रन आरंभ कर दिया गया। ट्रायल रन की इस प्रक्रिया में, मेरठ साउथ से मेरठ सेंट्रल स्टेशन के ठीक पहले तक मेरठ मेट्रो की विभिन्न ट्रेनों को अलग-अलग गति पर चला कर उनका परीक्षण किया गया।

मैन्युअल तरीके से ट्रेन को किया ऑपरेट
Meerut Metro: ट्रायल रन की प्रक्रिया में मेरठ मेट्रो की ट्रेनों का ट्रैक और ट्रैकशन के साथ परीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान ट्रेन कंट्रोल मैनेजमेंट सिस्टम (टीसीएमएस) के तहत आरंभ में मैन्यूअल तरीके से ट्रेन को ऑपरेट किया जा रहा है। ट्रेन को मेरठ साउथ स्टेशन से बहुत धीमी रफ्तार में मेरठ सेंट्रल के भूमिगत खंड से ठीक पहले तक के खंड तक लाया गया, जहाँ से वापसी में इसकी रफ्तार को थोड़ा बढ़ाते हुए मेरठ साउथ वापस ले जाया गया। इन ट्रेनों को 40 किमी प्रति घंटे से लेकर 135 किमी प्रति घंटे की डिजाइन गति पर इस दूरी में चला कर इनका परीक्षण किया जा रहा है। परीक्षण की यह प्रक्रिया आगे परिचालन तक निरंतर जारी रहेगी।

Screenshot 2025 01 13 113007 1

अंतरराष्ट्रीय मानक प्रक्रिया के अनुसार होता है ट्रायल
Meerut Metro: ट्रायल रन के दौरान, अंतरराष्ट्रीय मानक प्रक्रिया के अनुसार ट्रेनों के विभिन्न प्रकार के परीक्षण किए जाते हैं। इनमें यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, ट्रेनों में सैंडबैग भरकर वजन परीक्षण करना और ट्रेनों की गतिशील परिस्थितियों में सुरक्षा संबंधी जांच शामिल है। साथ ही, इस प्रक्रिया में यात्रियों के लिए राइडिंग कम्फर्ट या आरामपूर्वक यात्रा का भी मूल्यांकन किया जाता है। इसके लिए ट्रेनों को कॉरिडोर में ट्रैक पर उपलब्ध विभिन्न मोड़ों पर चलाया जाता है। इसके अलावा, सिग्नलिंग, प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर (पीएसडी), ओवरहेड सप्लाई सिस्टम आदि जैसे विभिन्न उप-प्रणालियों के साथ इसके समन्वय को सत्यापित करने के लिए ट्रेन के एकीकृत प्रदर्शन की जांच करने हेतु कुछ परीक्षण भी किए जाते है।

Screenshot 2025 01 13 114638

गुजरात में हुई मैन्युफैक्चरिंग
Meerut Metro: मेरठ मेट्रो के लिए 3 कोच वाले 12 ट्रेनसेट का निर्माण गुजरात के सावली स्थित मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट में किया गया है। इनमें से 10 ट्रेनसेट दुहाई स्थित डिपो पहुँच चुके हैं। मेरठ मेट्रो के डिज़ाइन में यात्रियों के लिए अधिकतम आराम, सुरक्षा और संरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। ट्रेनें वातानुकूलित हैं, जिनमें एर्गोनॉमिक रूप से डिजाइन की गई 2×2 ट्रांसवर्स और लंबवत (लांगिट्यूडनली) बैठने की व्यवस्था है। इसमें सामान रखने की रैक, ग्रैब हैंडल, यूएसबी डिवाइस चार्जिंग सुविधा और यात्रियों के लिए आवश्यक अन्य कई सुविधाएं प्रदान की गई हैं।

Screenshot 2025 01 13 114719

कुल कितने स्टेशन
Meerut Metro: भारत में पहली बार सेमी-हाई स्पीड नमो भारत ट्रेनों के इंफ्रास्ट्रक्चर पर ही, मेरठ में स्थानीय मेट्रो का परिचालन किया जाएगा। मेरठ मेट्रो कॉरिडोर की कुल लंबाई 23 किलोमीटर है, जिसमें 18 किमी एलिवेटेड और 5 किमी हिस्सा अंडरग्राउंड है। इसके लिए 3 भूमिगत स्टेशन समेत कुल 13 स्टेशन बनाए जा रहे हैं, जिनके नाम मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दी नगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैंसाली, बेगमपुल, एमईएस कॉलोनी, दौरली, मेरठ नॉर्थ, मोदीपुरम और मोदीपुरम डिपो हैं। इनमें से मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम स्टेशनों पर नमो भारत व मेरठ मेट्रो, दोनों सेवाएं उपलब्ध होंगी। मेरठ सेंट्रल, भैंसाली और बेगमपुल अंडरग्राउंड स्टेशन होंगे जबकि बाकी स्टेशन एलिवेटेड होंगे।

Screenshot 2025 01 13 114817

निर्माण कार्य लगभग पूरा
Meerut Metro: मेरठ मेट्रो के सभी स्टेशन आकार ले चुके हैं और इनका सिविल निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। इनमें से परतापुर और रिठानी मेट्रो स्टेशनों पर तो ओएचई का कार्य भी पूर्ण हो गया है और वहां फिनिशिंग कार्य किया जा रहा है। शताब्दी नगर स्टेशन तक पीएसडी लगाए जा चुके हैं और लाइटिंग की व्यवस्था भी हो गई है। अंडरग्राउंड सेक्शन के मेरठ सेंट्रल, भैंसाली और बेगमपुल स्टेशन अपने आकार में आ चुके हैं और इनकी फिनिशिंग का कार्य भी गति से प्रगति कर रहा है।

एक नजर वीडियो पर भी:-

https://lokhitkranti.com/wp-content/uploads/2025/01/mtr.mp4

 

यह भी पढ़ें:- 

https://lokhitkranti.com/uttar-pradesh-news-will-co-anuj-chaudhary-be-suspended-investigation-ordered-after-these-allegations/

You Might Also Like

Lucknow Fire Incident: लखनऊ अग्निकांड के बाद सख्त हुए CM योगी, पूरे यूपी में फायर सेफ्टी की होगी जांच

UP Mission 2027: यूपी बीजेपी में संगठन का इंतजार, नेताओं की उड़ रही नींद

UP Government Action: लखनऊ अग्निकांड के बाद यूपी में बड़ा एक्शन, प्रयागराज में खान ग्लोबल क्लासेस सील, प्रशासन की सख्त चेतावनी

Lucknow Fire Tragedy: 15 मौतों के बाद सरकार सख्त, भवन मालिकों की गिरफ्तारी से लेकर अफसरों के निलंबन तक हुए बड़े फैसले

Lucknow Fire Tragedy: हादसे के बाद खुलने लगीं पुरानी परतें, जिस बिल्डिंग में गईं 15 जानें उस पर पहले भी हो चुकी थी कार्रवाई

TAGGED:meerutmetrometrorail
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Moradabad Violence Case: IPS Ashok Kumar Singh was critically injured in a mob attack 15 years ago; a major verdict has now been delivered.
उत्तर प्रदेश

Moradabad Violence Case: 15 साल पहले भीड़ के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए थे IPS अशोक कुमार सिंह, अब आया बड़ा फैसला

Kannu Kannu 2026-06-18
US Iran Talks: होर्मुज से लेबनान तक संकट, स्विट्जरलैंड में शुरू हुई बड़ी शांति वार्ता
Dr Anil Prasad Bhatt: लंदन के प्रतिष्ठित Royal College of Physicians से सम्मानित हुए वरिष्ठ नेफ्रोलॉजिस्ट, बढ़ाया देश का मान
Lucknow Fire Tragedy: हादसे के बाद खुलने लगीं पुरानी परतें, जिस बिल्डिंग में गईं 15 जानें उस पर पहले भी हो चुकी थी कार्रवाई
Amethi Crime News: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, सपा बूथ अध्यक्ष रामफल पाल की मौत, परिवार के कई सदस्य घायल
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?