Maharashtra Election Results : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी नीत महायुति को बंपर जीत मिलती दिखाई पड़ रही है। यहां 288 विधानसभा सीटों में भाजपा गठबंधन 230 पर आगे है, जिसमें से 107 सीटों पर जीत मिल चुकी है। 123 पर आगे हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के नेतृत्व वाले महा विकास अघाड़ी महज 50 का आंकड़ा भी छू नहीं पाया है।
Maharashtra Election Results : भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय
अभी तक के नतीजों को देखर ये तय हो गया है कि राज्य में भाजपा गठबंधन की सरकार बनने वाली है। चुनावी नतीजों को देखकर मुख्यमंत्री शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि तीनों पार्टी मिलकर तय करेंगी कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। इसी बीच देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर X पर ट्वीट करते हुए लिखा कि एक हैं तो सेफ हैं।
आपको बता दें कि महायुति में बीजेपी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) शामिल है, जबकि महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और एनसीपी (शरद पवार) है।



