महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में नई सरकार बनाने को लेकर चर्चाएं तेज है, लेकिन महायुति नेता और कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत ठीक होने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच अब उनका डेंगू और मलेरिया का टेस्ट किया गया है। जिसकी टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। लगातार बुखार रहने पर एंटीबायोटिक दवाएं दी गई हैं।
एकनाथ शिंदे की तबीयत को लेकर डॉक्टर का कहना है कि इसके चलते वह काफी हद तक कमजोर हो गए हैं। अब उन्हें ज्यूपिटर हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाएगा। ज्यूपिटर हॉस्पिटल के डॉक्टरों की एक टीम उनकी जांच करेगी। वहीं, सीएम एकनाथ शिंदे के साथ उनके बेटे श्रीकांत शिंदे भी मौजूद हैं। सीएम लगातार बुखार और गले में संक्रमण की वजह से परेशान हैं।



