Maharashtra CM Oath Ceremony : महाराष्ट्र के प्रतिष्ठित आजाद मैदान में अब से कुछ ही देर बाद देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित कई बड़ी हस्तियां शामिल होने मुंबई पहुंच गई है। राजनीतिक क्षेत्रों के अलावा बिजनेस, फिल्मी और खेल जगत की भी कई दिग्गज हस्तियां भी मौजूद रहेंगी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के साथ-साथ सलमान खान और शाहरुख खान भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल रहेंगे। एकनाथ शिंदे, अमृता फडणवीस पहले ही आजाद मैदान पहुंच चुके है। इनके अलावा फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और सचिन तेंदुलकर भी वहां पहुंच गए हैं। मशहूर फिल्मकार बोनी कपूर अपनी बेटी जानह्वी कपूर और बेटे अर्जुन कपूर के साथ समारोह में पहुंच गए हैं।
Maharashtra CM Oath Ceremony : बिहार के CM नीतीश कुमार भी पहुंचे
कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने मुंबई पहुंच चुके है। जिसमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव और राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा के साथ-साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल है।



