Gautam Adani : तेलंगाना की रेवंत रेड्डी सरकार ने अडानी समूह द्वारा प्रस्तावित 100 करोड़ रुपये वापस लूटा दिए है। अडानी द्वारा ये रुपये यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी के लिए दिए जा रहे थे। जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बताया कि सरकार ने अडानी समूह को पत्र लिखकर स्पष्ट कर दिया है कि यह दान स्वीकार नहीं किया जाएगा। हमने अडानी समूह को एक पत्र लिखा है, जिसमें राज्य सरकार ने यह निर्णय दोहराया है कि वह अडानी समूह द्वारा दिए गए 100 करोड़ रुपये स्वीकार नहीं करेगी।
Gautam Adani : विवादास्पद धन स्वीकार करना राज्य की नीति के खिलाफ
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा है कि यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी के लिए कई कंपनियों ने दान दिया है। लेकिन सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि अनुदान का स्रोत नैतिक और पारदर्शी हो। विवादास्पद व्यक्तियों या समूहों से धन स्वीकार करना राज्य की नीति के खिलाफ है।
फिलहाल, अडानी समूह ने तेलंगाना सरकार के इस फैसले पर कोई भी जवाब नहीं दिया है। लेकिन रेड्डी सरकार ने साफ कर दिया है कि वह अपने फैसले पर कायम रहेगी और इस परियोजना को नैतिकता और पारदर्शिता के साथ पूरा करेगी।
Gautam Adani : रिश्वतखोरी के आरोप
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले गौतम अडानी और उनके समूह पर अमेरिका में रिश्वतखोरी के आरोप लगे हैं। रिपोर्ट्स के दावा किया गया है कि अडानी समूह ने अमेरिका में सरकारी ठेके हासिल करने के लिए अनियमित भुगतान किया है।



