By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: UP Bareilly News: बरेली के राइस मिल में दर्दनाक हादसा, धान की बोरियों के नीचे दबकर दो मजदूरों की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > उत्तर प्रदेश > UP Bareilly News: बरेली के राइस मिल में दर्दनाक हादसा, धान की बोरियों के नीचे दबकर दो मजदूरों की मौत
उत्तर प्रदेश

UP Bareilly News: बरेली के राइस मिल में दर्दनाक हादसा, धान की बोरियों के नीचे दबकर दो मजदूरों की मौत

Kannu
Last updated: 2026-02-03 10:21 पूर्वाह्न
Kannu Published 2026-02-03
Share
Bareilly Rice Mill Accident
UP Bareilly News: बरेली के राइस मिल में दर्दनाक हादसा, धान की बोरियों के नीचे दबकर दो मजदूरों की मौत
SHARE

Bareilly Rice Mill Accident: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। देवरनियां थाना क्षेत्र में स्थित एक राइस मिल में हुए भीषण हादसे ने दो गरीब परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। मिल में काम कर रहे दो मजदूरों की भारी धान की बोरियों के नीचे दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और मृतकों के घरों में मातम पसरा हुआ है।

Contents
Bareilly Rice Mill Accident: कैसे हुआ हादसाBareilly Rice Mill Accident: परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़Bareilly Rice Mill Accident: लापरवाही का आरोप, रिपोर्ट दर्जBareilly Rice Mill Accident: नई-नई शादी, अधूरा रह गया सपनाBareilly Rice Mill Accident: तीन बच्चों का पिता था सर्वेशBareilly Rice Mill Accident: गांव में पसरा मातम

यह हादसा देवरनियां क्षेत्र की मुस्कान राइस मिल में हुआ। मृतकों की पहचान खिरनी गांव निवासी सर्वेश (32) और विनोद (29) के रूप में हुई है। दोनों मजदूर काफी समय से इसी राइस मिल में काम कर रहे थे और अपने परिवार की रोजी-रोटी का एकमात्र सहारा थे। रविवार को भी दोनों रोज की तरह सुबह काम पर पहुंचे थे। किसी को यह अंदाजा नहीं था कि यह दिन उनकी जिंदगी का आखिरी दिन साबित होगा।

Also Read: 31 जनवरी की चूक बनी भारी! योगी सरकार ने 68 हजार कर्मचारियों की सैलरी पर लगाई रोक

Bareilly Rice Mill Accident: कैसे हुआ हादसा

मिल में दोनों मजदूर धान की बोरियों को एक के ऊपर एक जमाने का काम कर रहे थे। मिल परिसर में पहले से ही कई कतारों में भारी बोरियां रखी हुई थीं। बताया जा रहा है कि अचानक ऊपर रखा हुआ बोरियों का बड़ा ढेर भरभराकर नीचे गिर पड़ा। देखते ही देखते सैकड़ों किलो वजन की बोरियां सीधे सर्वेश और विनोद के ऊपर आ गिरीं। दोनों बोरियों के नीचे दब गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे की आवाज सुनकर मिल में मौजूद अन्य मजदूर दौड़कर मौके पर पहुंचे। लेकिन बोरियां इतनी भारी थीं कि उन्हें हटाने में काफी समय लग गया। करीब 50-50 किलो वजन की एक-एक बोरी हटाते-हटाते मजदूरों के हाथ कांप रहे थे। किसी तरह दोनों को बाहर निकाला गया और तुरंत बरेली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने देर रात दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Bareilly Rice Mill Accident: परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

मौत की खबर मिलते ही दोनों मजदूरों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सर्वेश और विनोद के घरों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Also Read: उत्तर प्रदेश पर मेहरबान बजट 2026, महिलाओं- युवाओं-दिव्यांगों के लिए बड़ी घोषणाएं

Bareilly Rice Mill Accident: लापरवाही का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

हादसे के बाद परिजन देवरनियां थाने पहुंचे और राइस मिल संचालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मृतक सर्वेश के भाई पप्पू ने आरोप लगाया कि मिल संचालक ने नीचे रखी बोरियां हटाने के लिए कहा था, जबकि ऊपर पहले से भारी मात्रा में बोरियां रखी हुई थीं। सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। इसी लापरवाही के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।

देवरनियां थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

Bareilly Rice Mill Accident: नई-नई शादी, अधूरा रह गया सपना

हादसे में जान गंवाने वाले विनोद की शादी महज नौ महीने पहले ही हुई थी। उसकी पत्नी प्रीति अभी नई-नई गृहस्थी बसा रही थी। रविवार को जब विनोद काम पर निकला था, तो उसने शाम को जल्दी लौटने और बाजार से सामान दिलाने का वादा किया था। लेकिन यह वादा कभी पूरा नहीं हो सका। पति की मौत की खबर सुनते ही प्रीति बेसुध हो गई। गांव की महिलाएं उसे संभालती रहीं, लेकिन उसका रो-रोकर बुरा हाल था।

Bareilly Rice Mill Accident: तीन बच्चों का पिता था सर्वेश

वहीं, सर्वेश की शादी वर्ष 2019 में हुई थी। उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा है। वह मेहनत-मजदूरी कर अपने बच्चों का पेट पाल रहा था। हादसे की खबर मिलते ही उसकी मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मासूम बच्चे यह भी नहीं समझ पा रहे थे कि उनके पिता अब कभी लौटकर नहीं आएंगे।

Bareilly Rice Mill Accident: गांव में पसरा मातम

दोनों मजदूरों का अंतिम संस्कार गांव में गमगीन माहौल में किया गया। जब एक साथ दोनों की अर्थियां उठीं, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा। कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। हर कोई यही कहता नजर आया कि एक पल की लापरवाही ने दो परिवारों को उजाड़ दिया।

हादसे के बाद से इलाके में शोक की लहर है और लोग राइस मिलों में मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। अब सबकी नजर पुलिस जांच पर टिकी है कि दोषियों पर कब और क्या कार्रवाई होती है।

पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking

You Might Also Like

UP News: UP में जमीन खरीदने के नियम में बड़ा बदलाव! बिना PAN कार्ड अब नहीं होगी रजिस्ट्री

UP Politics: मंत्री को बंधक बनाने के आरोप में BJP MLA बृजभूषण पर सख्त कार्रवाई, पार्टी ने मांगा जवाब

Ghooskhor Pandit controversy: एक FIR और मचा बवाल! जानिए कौन हैं इंस्पेक्टर विक्रम सिंह, जिनकी शिकायत से घिरी ‘घूसखोर पंडत’

UP News: योगी सरकार का बड़ा एक्शन! सरकारी जमीन केस में तीन SDM निलंबित

UP News: UP में चाइनीज मांझा पर पूरी तरह प्रतिबंध, बेचने और उड़ाने पर सख्त कार्रवाई

TAGGED:Bareilly NewsBreaking News HindiDevraniya NewsIndustrial AccidentMill Accident NewsRice Mill AccidentUP Accident NewsUP Labour Accident NewsUttar Pradesh NewsWorker Death News
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Gold Silver Crash
बिज़नेस

Gold Silver Crash: बजट के बाद सोना-चांदी में भूचाल, दो दिन में लाखों रुपये टूटे दाम, जानिए गिरावट की असली वजह

Manisha Manisha 2026-02-02
Meerut News: बंधक, धमकी और जबरन काम… मेरठ में यूट्यूबर पर महिला ने लगाया सनसनीखेज आरोप
Surajkund International Crafts Mela 2026: कला, स्वाद और संस्कृति का रंगीन संगम, फरवरी की धूप में परफेक्ट आउटिंग, एक छत के नीचे भारत और दुनिया की झलक
Ramashray Ward Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मानवीय पहल, रामाश्रय वार्ड बने बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य और सम्मान की ढाल
Winter Morning Walk Benefits: सर्दियों की सुबह में वॉक क्यों है सबसे असरदार दवा? दिल, दिमाग और इम्यूनिटी तीनों को देती है ताकत
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?